स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में, भ्रामक सूचनाओं से बचें : परवेश ठाकुर

by

एएम नाथ। चम्बा : वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत मण्डल एचपीएसईबीएल, चम्बा परवेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में पुराने विद्युत मीटरों को चरणबद्ध रूप से स्मार्ट मीटरों से प्रतिस्थापित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक अनेक घरेलू, सरकारी, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटरों को लेकर भ्रामक जानकारियाँ एवं गलत धारणाएँ फैलाई जा रही हैं, जिसके कारण कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापना का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगाए जा रहे हैं तथा ये पूर्णतः उपभोक्ताओं के हित में हैं।
वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर विद्युत खपत का सटीक, पारदर्शी एवं वास्तविक मापन सुनिश्चित करते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को केवल अपनी वास्तविक खपत के अनुसार ही बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है। यदि किसी उपभोक्ता को अपनी विद्युत खपत अथवा बिल को लेकर कोई शंका या शिकायत हो, तो वह संबंधित विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकता है। प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निपटारा किया जाएगा तथा आवश्यकता होने पर नियमानुसार जांच एवं मीटर परीक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान कार्यरत सभी कर्मचारी एचपीएसईबीएल के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। यदि कोई उपभोक्ता मीटर बदलने में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करता है या सरकारी कार्य में रुकावट डालता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होगी।
अंत में उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की, ताकि यह जनहितकारी योजना सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर प्रणाली के समस्त लाभ प्राप्त हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मैडल जीतने वाली महिला कब्ड्डी टीम की खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर का डीसी डॉ. जिंदल ने किया सम्मान

धर्मशाला, 13 अक्तूबर। हाल ही में समपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत को स्वर्णिम विजय दिलाने वाली महिला कबड्डी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह उद्गार जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर होगी मंत्रणा एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा शिमला में उच्च शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70.01 ग्राम चिट्टा : पालकवाह में 4 युवक गिरफ्तार

हरोली : पालकवाह में पुलिस ने कार सवार 4 युवकों को पुलिस ने 70.01 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। इनमें बिलासपुर के अंकुश ठाकुर, ऊना के विशाल व लखविन्द्र सिंह और मंडी जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया : 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में

फरीदकोट :   फरीदकोट कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। अदालत ने उन्हें 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में बरी कर दिया है। कोटकपूरा में एक व्यापारी को...
Translate »
error: Content is protected !!