स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के तहत एक दिवसीय मैहतपुर में कार्यक्रम आयोजित

by
ऊना, 26 फरवरी: नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र  मैहतपुर के परिसर में स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के अंतर्गत आज एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलो व महिला मंडलो के युवाओं ने भाग लिया।
नीलम कुमारी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगो मंे जागरूकता आई है। खुले में शौच पर प्रतिबंध लगा है तो वहीं ठोस और तरल कचरे से निष्पादन बारे भी जनता जागरुक हुई है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र समय समय पर युवाओं को अपने कार्यक्रमांे के तहत लाभान्वित करता रहता है। नेहरू युवा केन्द्र ऊना के समन्वयक डॉक्टर लाल सिंह ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के तहत युवाओं को जानकरी दी।
शिविर में परिवहन विभाग से एआरटीओ राजेश कौशल ने युवाओं को रोड सेफ्टी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा रोड़ पर चलते समय कौन-कौन सी सावधानीयां बरतनी चाहिए के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर निशा वर्मा, नेहरू युवा केन्द्र ऊना के लेखाकार विजय भारद्वाज, नवज्योति यूथ वेल्फेयर सोसायटी संतोषगढ़ के अध्य्ाक्ष नवीन कुमार, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र मैहतपुर के संचालक रविकान्त, कुणाल, नेहा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय पर व्यय किए 470 करोड़, कैंसर संस्थान के लिए 85 करोड़ जारीः मुख्यमंत्री सुख्खू

मुख्यमंत्री ने हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नवजीवन पार्क का किया शिलान्यास एएम नाथ/ रोहित जसवाल । नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक की काउंसलिंग स्थगित

ऊना  : भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक के कुल 10 पदों के लिए 11 से 12 मई तक आयोजित होने वाली काउंसलिंग आगामी आदेशों तक स्थगित कर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे निर्माण के लिए कार्य पत्र प्रदान : मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों में आधुनिक अधोसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध

एएम नाथ , धर्मशाला :  ऊना जिले में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे के विकास के लिए रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड हिमाचल प्रदेश के निदेशक अजय शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!