स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे

by

ऊना : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला ऊना के सात स्कूलों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए है। यह जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने बताया कि इस योजना के तहत स्वच्छता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाता है। यह एक आईटी सक्षम मूल्यांकन है। इसके लिए एसवीपी पोर्टल तैयार किया गया है जिस पर स्कूलों को सत्र 2021-22 हेतू जनवरी से 15 अप्रैल तक स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पंजीकरण तथा पोर्टल पर अपने स्कूल की आवश्यक जानकारी को अपलोड करवानी थी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न खंडों के वीआरसीसी एवं कमेटी के सदस्यों ने स्कूलों में आईटी सक्षम मूल्याकंन किया। तदपश्चात एसवीपी पोर्टल के माध्यम से स्कूलों को उनकी रेटिंग के आधार पर जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया। इन सभी चयनित स्कूलांे को स्वच्छता के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रर्दशन करने के लिए 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया जाएगा।
-0-
#himachalpradesh #UNA

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का प्रदेश सरकार ने 10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटारा कियाः मुख्यमंत्री

केवल जुलाई माह में ही 31,500 राजस्व मामले निपटाए एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेशभर में  अक्तूबर, 2023 से जुलाई, 2024 के मध्य राज्य सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव न भेजने पर बोले नेता प्रतिपक्षजयराम ठाकुर ….केंद्र की योजनाओं से जानबूझकर प्रदेश को दूर रख रही है सुक्खू सरकार

प्रदेश के लोगों को गुमराह करके सरकार चला रहे हैं मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रस्ताव भी नहीं भेज रही है सुख की सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला चुनाव : कांग्रेस ने गारंटियों से परहेज कर, जनता के सामने रखी वचनबद्धता

शिमला : नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर दिया इससे पहले कांग्रेस ने नगर निगम शिमला चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही 10 गारंटियां लेकर आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, निहारी में करेंगे पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी, दधोल स्कूल में करेंगे संवाद तथा विकासात्मक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन...
Translate »
error: Content is protected !!