स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों को विदेशी चिकित्सा स्नातकों को इंटर्नशिप आवंटित करने का दिया निर्देश

by

चंडीगढ़ : विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) के भविष्य की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल संस्थानों के छात्रों को इंटर्नशिप आवंटित शुरू करने का निर्देश दिया है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार एफएमजी के समक्ष आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बाधाओं को कम करने के लिए इंटर्नशिप आवंटित करने की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम एफएमजी के लिए अधिकतम संख्या में इंटर्नशिप स्लॉट उपलब्ध कराने के लिए पंजाब और चंडीगढ़ के चिकित्सा संस्थानों के साथ सहयोग कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी पात्र स्नातक तुरंत अपनी इंटर्नशिप शुरू कर सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैट परीक्षा के टॉपर आर्यन कपूर का पूर्व विधायक गोल्डी ने सम्मान किया

गढ़शंकर  : कैट परीक्षा 2020  में 1.90 लाख परीक्षार्थियों में 100 में से 100 अंक लेकर देश भर के पंजाब के अकेले टॉप 10 में आने वाले गढ़शंकर के विद्यार्थी आर्यन कपूर पुत्र राकेश...
article-image
पंजाब

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में थी मारने की प्लानिंग : कोलकाता से दबोचे शूटरों ने किया खुलासा

मोहाली। पंजाब के कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में ही मारने की प्लानिंग थी, लेकिन गैंगस्टर अपने मनसूबों में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 15 दिसंबर को सोहाना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए बीवी ने डाली रेड : मेज पर रखा था कंडोम का खुला पैकेट, होटल के कमरे में था पति और दो लड़कियां

भुवनेश्वर :  बीवी को अपने पति की हरकतें पसंद नहीं थीं। उसे शक था कि पति घर के बाहर जाकर बाजारू लड़कियों के साथ गंदा काम करता है। लेकिन उसके पास न तो कोई...
Translate »
error: Content is protected !!