स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए : राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़े पत्थर व मलबा तुरंत हटाएं एन.एच.ए.आई. – डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है। सरकार की इन पहलों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में विभिन्न विभागों में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. शांडिल आज यहां प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ सोलन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, समुचित पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में सोलन शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोलन शहर में पानी के अवैध कनेक्शन हटाए जाएंगे तथा दोनों एजेंसियों जल शक्ति विभाग तथा नगर निगम से लिए गए कनेक्शन भी हटाए जाएंगे। भविष्य में पेयजल आपूर्ति केवल एक ही एजेंसी से सुनिश्चित की जाएगी।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि सभी विभागों के अधिकारी बैठक में प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूरी संवेदनशीलता के साथ अनुपालन कर आमजन की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सड़क के किनारे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा व इत्यादि तुरंत हटाएं ताकि बरसात के दृष्टिगत जलभराव से सड़क अवरुद्ध न हो। उन्होंने दोलग और वाकना संपर्क मार्ग की समस्या को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से सुलझाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कंडाघाट में भलकु द्वार का डिजाइन लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा तथा सुरक्षा की दृष्टि से फुट ब्रिज टनल के ऊपर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंडाघाट बाजार में शौचालय के लिए भूमि चयनित की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क के किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल, उपमण्डलाधिकारी (ना.) कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, पुलिस उपाधीक्षक सोलन राजकुमार, जल शक्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता संजीव सोनी, विद्युत बोर्ड सोलन के अधीक्षक अभियंता राहुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में आपदा एक्ट हटाने और विकास कार्यों की सुस्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला

आपदा में जश्न मनाना ही रही सरकार की उपलब्धि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ वहां के लोगों के ज़ख्मों पर छिड़का था नमक आपदा के बीच सिर्फ बड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की उन्नति और विकास को मिली ऐतिहासिक गति : जयराम ठाकुर

मोदी के दिल में बसता है हिमाचल, हिमाचल के लिए सब कुछ करते हैं मोदी आपदा से बचाने और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए हुआ यज्ञ का आयोजन सरकार बताएं केंद्र से मिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

शिमला : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ के नाम से सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के तहत हिमाचल के प्रत्येक घर पर...
Translate »
error: Content is protected !!