स्वास्थ्य विभाग पंजाब स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा: डॉ. स्वाति

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब ने स्ट्रोक के पायलट प्रोजेक्ट के तहत होशियारपुर जिले का सीएमसी लुधियाना के साथ टाई अप किया है। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल होशियारपुर की सीनियर मैडिकल अफ़सर इंचार्ज सिविल हस्पताल होशियारपुर डॉ. स्वाति ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत स्ट्रोक के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। सिविल अस्पताल में इन मरीजों के लिए अलग से बुनियादी ढांचा और अलग टीम तैनात की गई है। सिविल अस्पताल के अंदर स्थित करसना लैब, जिसका सीएमसी लुधियाना से सीधा संबंध होगा, मरीज के सभी टेस्ट और सीटी स्कैन करेगी और रिपोर्ट उसी समय सीएमसी लुधियाना तक पहुंच जाएगी। डायग्नोज़ के बाद मरीज को तुरंत मेडिकल विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में सीएमसी लुधियाना रेफर किया जाएगा, जहां मरीज के पहुंचने से पहले ही ऑपरेशन थियेटर तैयार कर दिया जाएगा और डॉक्टरों की पूरी टीम मौके पर मौजूद रहेगी तथा मरीज का इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। प्राइवेट हस्पताल में इस तरह के इलाज पर 5 से 6 लाख रुपए का खर्च आता है, लेकिन सरकार यह सारा इलाज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराएगी।

डॉ. स्वाति ने बताया कि कल होशियारपुर जिले के गांव हरियाणा से एक मरीज की सिविल अस्पताल की मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. नेहा पाल द्वारा जांच की गई तथा उसे तुरंत सीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।जहां इस कार्यक्रम के तहत मरीज की सर्जरी की गई। अब वह मरीज पूरी तरह ठीक है और स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जब भी किसी मरीज में स्ट्रोक के लक्षण जैसे कि एक साइड सुन्न होना, चेहरे पर लकवा या जीभ का थथलाना आदि दिखाई दें तो मरीज को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाना चाहिए क्योंकि इस बीमारी के पहले चार घंटे, जिन्हें हम गोल्डन ऑवर भी कहते हैं, बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें उचित चिकित्सा प्रदान करके मरीज की जान बचाई जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लव कुमार गोल्डी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

होशियारपुर । पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ कार्यालय द्वारा असुरक्षित घोषित छह दुकानें किराये पर दीं

बीडीपीओ ने कहा कि दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए आज नोटिस निकल दिया गया गढ़शंकर : गढ़शंकर ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी के कार्यालय द्वारा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के समीप असुरक्षित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लड़कियों के उतरवाए गए इनरवीयर: पुलिस को 100 के करीब लड़कियों ने दी शिकायत,, केरल में मैडिकल दाखिला परीक्षा (एनईईटी) चैकिंग के नाम पर

चंड़ीगढ़ । रविवार को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के दौरान केरल के कोल्लम में चेकिंग के नाम पर सारी सीमाएं पार कर दी गईं। यहां के एक संस्थान में सुरक्षाकर्मियों ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!