हत्या की गुत्थी समझाते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार : इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में गंभीर हालत में मिले व्यक्ति की मौत का मामला

by

जालंधर : सोमवार सुबह इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में गंभीर हालत में मिले व्यक्ति के मौत मामले की गुत्थी समझाते हुए। पुलिस ने महिला सहित 7 आरोपियों पर 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस को दिए बयान में श्याम कुमार ने बताया कि रामू कुमार उसका मौसा लगता है। वह अपने मौसा रामू के साथ मिट्ठापुर में किसी रिश्तेदार के घर पर रात रहने के लिए गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब घर पैदल वापस जा रहे थे तो इनकम टैक्स कालोनी के पास दो व्यक्ति और एक महिला खड़े थे। उन्होंने उसके मौसा पर आरोप लगाया कि उसने महिला को छेड़ा है।
उसके मौसा ने विरोध किया तो दोनों युवक और महिला उसके मौसा रामू से हाथापाई करने लगे और उसे प्लाट में ले गए। प्लाट में पहले से तीन लोग और मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा। वह उसे बचाने के लिए गया तो उसे भी पीटा लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने बयानों के आधार पर लक्ष्मण, जगननाथ सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लक्ष्मण दास कुशवाहा और नत्थू कुशवाहा दोनों निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, जगन्नाथ निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में सुरेश मलाह, घनश्याम, लब्बू गौतम और नंदराम के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी की लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि उन्होंने सरियों और डंडों से पीटकर रामू की हत्या की है पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट  निरंतर जारी : ढक्को ने हल्लूवाल, कित्तना ने बिहाला, सड़ोया ने डुमेली, नंगल खिलाड़िया ने मैंग्रोवाल को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

माहिलपुर : अंबेडकर सेना पंजाब द्वारा कुलवंत सिंह भुनों के नेतृत्व में जरनैल मुला सिंह स्पोर्ट्स क्लब बाहोवाल और खेल प्रेमिया के सहयोग से बाहोवाल के खेल मैदान में 5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे...
article-image
पंजाब

गांव पट्टी में बाबा शुक देव जी के स्थान पर धार्मिक समागम करवाया

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव पट्टी के धार्मिक स्थान पर महंत पवन कुमार दास जी के नेतृत्व धार्मिक समागम करवाया गया इस अवसर पर पंडित राजीव कुमार शर्मा के समूह परिवार की ओर कुटिया में...
article-image
पंजाब

चक्क फुल्लू को मिला सोलर सिस्टम : गांव की प्रगति की ओर बढ़ाया एक और कदम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर , 20 मई :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर हलके के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गांव चक्क फुल्लू को सोलर सिस्टम सौंपकर नवीन तकनीकों के माध्यम से सतत...
article-image
पंजाब

तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ सिरसा सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार

सिरसा :   पुलिस पंजाब के तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपनी पहचान राजवीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!