हथियारों का जखीरा खेत से बरामद : साढ़े सात किलो हेराइन भी जब्त

by

अमृतसर। बीएसएफ ने मंगलवार को अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई। खेत से बरामद दो बड़े पैकेटों से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस, दो ग्रेनेड, आइईडी एक रिमोट डिवाइस, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और साढ़े सात किलो हेरोइन बरामद हुई।

हथियारों की खेप बड़ी उपलब्धि

पंजाब में हो रहे ग्रेनेड हमलों के बाद सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद की गई हथियारों की यह खेप बड़ी उपलब्धि है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह खेप यहां तक कैसे पहुंची। सीमा सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस की ओर से इस खेत के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

गुरदासपुर से हेरोइन के पैकेट बरामद

उधर, गुरदासुपर सेक्टर की बीओपी आबाद पर गांव गोला ढोला के एक खेत से भी एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है। इस पैकेट में 500 ग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा गांव शाहपुर में एक घर से एसटीएफ ने 800 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है।

पांच पिस्तौल सहित तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तान से मंगवाई गई हथियारों की खेप के साथ लुधियाना के तस्कर गुरविंदर सिंह को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित से पांच पिस्तौल, पांच मैगजीन बरामद करके स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) के थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

जांच में सामने आया है कि गुरविंदर सिंह अमेरिका में बैठे विपुल शर्मा और गुरलाल सिंह के आदेश पर हथियारों के साथ-साथ हेरोइन और हवाला का भी कारोबार कर रहा है। सीआई की टीम को सूचना मिली थी कि लुधियाना का गुरविंदर सिंह आइ-20 कार (पीबी 09 टीएन 0209) में हथियारों की खेप लेकर सोनीपत जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस, भाजपा, अकाली और आप पार्टी ने पंजाब को लूटा, मारा और बर्बाद किया – करीमपुरी

बसपा चुनावों में लूटने वालों को साम, दाम, दंड और भेद से सबक सिखाएगी # सतगुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब को तोड़ने वालों को संगत माफ नहीं करेगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज...
article-image
पंजाब

बेकमपुरा मार्ग में रुकावट डालने वालों को संगतें नहीं करेंगी क्षमा: संत सर्वण दास, संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आदि धर्म साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सर्वण दास व सलेमटावरी सीनियर मीत अध्यक्ष गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब श्री गुरू रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल चर्णछोह सचखंड बेगमपुरा श्री...
article-image
पंजाब

माहिलपुर-फगवड़ा रोड टू खड़ौदी, ईसपुर, पंडोरी गंगा सिंह वाहिद सडक़ काकेंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने किया लोकार्पण

842.90 लाख रुपए में बनाई गई है 13.200 किलोमीटर लंबी सडक़ होशियारपुर, 29 जनवरी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार 842.90 लाख रुपए की लागत से माहिलपुर-फगवाड़ा रोड टू खड़ौदी,...
पंजाब

मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 : जहरीली शराब की घटना की जाँच के लिए एडीजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन

चंडीगढ़ :  पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस बीच, घटना के संबंध में अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!