हथियार-नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार … पाक कनेक्शन आया सामने

by

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सीमा पार से संचालित होने वाले हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस के साथ ही काफी मात्रा में हेरोइन भी बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने बताया कि बरामद की गई पिस्तौल PX 5.7×28 mm TISAS (टर्की सीरीज) की हैं. ये अत्यधिक आधुनिक और खतरनाक किस्म की हैं, जिनमें उच्च भेदन क्षमता है और ये स्वचालित फायर करने में सक्षम हैं।

पाकिस्तान के तस्करों और हैंडलरों से संपर्क

शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में थे. जांच के दौरान पाकिस्तान आधारित आईएसआई (ISI)एजेंट शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया है, जो भारत में हथियारों और नशे की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस के मुताबिक, शहजाद भट्टी का भारत में एक मजबूत लिंक था और इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य खेपों की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण, गुरप्रीत उर्फ गोपी निवासी खेमकरण, मख्खनदीन, राकेश उर्फ केशू, जमकौर सिंह और जसबीर उर्फ वीरा के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि राकेश उर्फ केशू के खिलाफ पहले भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह नशे एवं हथियारों से जुड़े मामलों में शामिल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में नशा तस्करी एक बड़ी समस्या है. राज्य के कई युवा नशे की चपेट में है, जिसके खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. सीमा पार से नशे की तस्करी की जा रही है. ऐसे में इन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है इनके साथ और कौन कौन से लोग इस काम में शामिल हैं, इनका नेटवर्क कहा तक फैला है. इसके साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि जब्त की गई हेरोइन किसे भेजी जानी थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेकरी और फैक्ट्रियों पर छापेमारी : खाद्य पदार्थों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

होशियारपुर, 13 सितंबर :   खाद्य पदार्थों विशेषकर बेकरी और बंद डबल रोटी फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग ने आज छापेमारी अभियान चलाया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (फूड सेफ्टी)...
article-image
पंजाब

तीन स्वर्ण पदक जीतकर धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते – 2024 में जर्मनी में होने वाली पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

गढ़शंकर, 6 जनवरी: गढ़शंकर के सैला खुर्द के 24 वर्षीय युवक धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन...
article-image
पंजाब

कोविड के कारण अपने मां-बाप या कमाने वाले को खो चुके बच्चों को दिया जाएगा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ: अपनीत रियात

होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के मां-बाप की मौत हो गई है और वे अनाथ हो गए हैं, ऐसे बच्चों के पालन पोषण के लिए पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम मान से जुड़ी कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच भेजा : श्री अकाल तख्त सचिवालय ने तीन लैब को भेजा, रिपोर्ट का इंतजार

अमृतसर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए तीन अलग-अलग लैब को...
Translate »
error: Content is protected !!