हथियार या हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों पर भी रहेगी पाबंदी : सार्वजनिक समागमों में हथियार ले जाने इसके सार्वजनिक व सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पर लगी पाबंदी

by

होशियारपुर, 02 दिसंबर:
जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में सार्वजनिक एकत्रीकरण, धार्मिक स्थानों, विवाह पार्टियों या अन्य समागमों में हथियार ले जाने, हथियारों का सार्वजनिक या सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन करने व हथियार या हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों पर पाबंदी लगा दी है।
जारी आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि पंजाब सरकार के गृह मामलों व न्याय विभाग की ओर से जारी आदेशों के मद्देनजर जिले में अमन व कानून की स्थिति कायम रखने के लिए यह पाबंदी 31 जनवरी 2023 तक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल : 5600 आपत्तिजनक वीडियो ..80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड बरामद …100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल से कादियान, जिला गुरदासपुर तक 3,600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की अहमदिया मुस्लिम यूथ विंग इंडिया ने की शुरुआत :

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –   यात्रा के साइकिल सवार होशियारपुर के भुलवाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक के ऑफिस पहुंचे, जहां फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष श्री परमजीत सचदेवा जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस...
article-image
पंजाब

आप विधायक का करीबी पिस्तौल सहित गिरफ्तार : हेरोइन की सप्लाई में था शामिल

अमृतसर। आम आदमी पार्टी की विधायक का करीबी अब एक पिस्तौल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने विधायक के करीबी को विक्रमजीत सिंह को 912 ग्राम हेरोइन सहित काबू...
Translate »
error: Content is protected !!