हमीरपुर में दोबारा अलग-अलग संचालित होंगे सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल

by

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला मुख्यालय हमीरपुर के दोनों वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय (मर्जर) का निर्णय रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेशों के तहत अब शहर में सीबीएसई और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपी बोर्ड) के दो अलग-अलग सरकारी स्कूल संचालित होंगे।

जारी आदेशों के अनुसार शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हमीरपुर को सीबीएसई से संबद्ध सह-शिक्षा (को-एजूकेशनल) विद्यालय के रूप में संचालित किया जाएगा। वहीं, पुराने गर्ल्स स्कूल परिसर में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नाम से एचपी बोर्ड से संबद्ध सह-शिक्षा विद्यालय संचालित होगा।
शिक्षा विभाग के इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों को दोनों शिक्षा बोर्डों में अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार अध्ययन का विकल्प मिलेगा। साथ ही, विद्यालयों का प्रशासनिक संचालन भी अलग-अलग व्यवस्था के तहत किया जाएगा। विभाग के आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रशासनिक और शैक्षणिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि नए सत्र में दोनों संस्थान सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी आरकेएस ने पारित किया 1.60 करोड़ रुपए का बजट

ऊना :13 जुलाईः क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं चेयरमैन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडित प्रेमनाथ डोगरा जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण के सच्चे शिल्पकार : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

राज्यपाल ने प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित की एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू के पुराने शहर के कच्ची छावनी क्षेत्र स्थित प्रेमनाथ डोगरा भवन में पंडित प्रेमनाथ डोगरा के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
Translate »
error: Content is protected !!