हमीरपुर यूथ कांग्रेस क्लब के खिलाफ शिकायत : भाजपा ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के चरित्र हनन की चुनाव आयोग से की शिकायत

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत कांग्रेस के निशाने पर हैं। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के चरित्र हनन की चुनाव आयोग से शिकायत की है। शिकायत में आईपीसी कोड 1860, रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा नेता करन नंदा ने हमीरपुर यूथ कांग्रेस क्लब के खिलाफ शिकायत की है।

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत हिमाचल भाजपा प्रभारी करन नंदा ने कहा है कि कांग्रेस के अलग-अलग संगठनों की तरफ से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का चरित्र हनन किया जा रहा है। हाल ही में हमीरपुर यूथ कांग्रेस क्लब के नाम से चलाए जा रहे सोशल मीडिया पेज पर कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। बीजेपी प्रत्याशी की एक तस्वीर को नकारात्मक तरीके से दर्शाने की कोशिश की जा रही है। पोस्ट अपमानजनक टिप्पणी के साथ द्विअर्थी भी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर, जा रहे थे मनाली : निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जा गिरी कार

मनाली :    चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 दिसंबर को हमीरपुर में चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन की तैयारियां जोरों पर

एएम नाथ। हमीरपुर 11 दिसंबर। प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस की मनाली के होटल में रेड : चिट्टे के साथ पंजाब, यूपी और कोलकाता के 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार

एएम नाथ : कुल्लू । मनाली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माल रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के वार्षिक टेक्निकल फेस्टिवल ‘मेराकी-2026’ का उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ड्रोन व रोबोटिक्स में कार्य विस्तार पर जोर, युवाओं से अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना के वार्षिक टेक्निकल...
Translate »
error: Content is protected !!