हमीरपुर से दिल्ली जा रही बस पर पत्थरबाजी : बड़ा हादसा टला

by

श्री आनंदपुर साहिब :
हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से दिल्ली शाम साढ़े सात बजे चलने वाली सेमी-डीलक्स बस पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कीरतपुर के साथ लगते सुनसान जगह पर निगम की चलती बस पर किसी ने पत्थराव कर दिया।
पत्थराव से जहां निगम की बस पलटने से बाल-बाल बच गई है। वहीं, ड्राइवर की होशियारी से यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार होने से बच गई है। पत्थराव से जहां बस में सफर कर रहे यात्री भी कुछ पल के लिए सहम गए थे। बस ड्राइवर ने घटनास्थल पर बस को नहीं रोका और करीब एक किलोमीटर उपरांत शहरी क्षेत्र में बस को ब्रेक लगाई।
पत्थर बस के फ्रंट शीशे पर ड्राइवर के ठीक साथ में लगा, जिससे बस ड्राइवर भी एक पल के लिए हड़बड़ा गया, लेकिन उन्होंने तुरंत बस पर काबू पा लिया और बस को पलटने से बचा लिया, नहीं तो यात्रियों से भरी बस में बड़ा हादसा घट सकता था। पत्थराव से बस के फ्रंट  शीशे में दरार आ गई है, लेकिन शीशा टूट नहीं पाया है। ऐसे में बस में सफर कर रहे यात्री भी बस पर पत्थर लगने से काफी सहम गए थे। क्योंकि जहां पर बस पर पत्थराव किया गया।  वहां पर सुनसान जगह थी। ऐसे में ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए बस को वहां से भागकर ले गया और करीब एक किलोमीटर उपरांत आबादी वाले क्षेत्र में बस को रोका। निगम बस ड्राइवर की मानें तो उस जगह पर और भी कई गाडिय़ों पर पत्थराव किया गया है। बस ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना अपने आलाधिकारियों को दी। उसके उपरांत बस चालक बस को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

क्या कहते हैं डिपो अधिकारी :
हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि हमीरपुर से दिल्ली रूट पर जा रही सेमी डीलक्स बस पर आनंदपुर साहिब के नजदीक सुनसान जगह पर अनजान लोगों ने पत्थराव किया है। बस के फ्रंट शीशे पर ड्राइवर के पास में पत्थर आकर लगा, जिससे बस पलटने से बाल-बाल बच गई है। चालक की होशियारी से बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित दिल्ली पहुंचा दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न : खेलों से होता है सर्वांगीण विकास – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ।  शिमला 21 जुलाई :- रोटरी टाउन हॉल में रविवार को रोटरी क्लब की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में हिंदी दिवस मनाया : स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग अंताक्षरी, कविता गायन के करवाए मुकाबलों

गढ़शंकर, 14 सितम्बर : सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्याध्यापिका नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा हिंदी अध्यापक हरदीप कुमार के प्रयासों से राष्ट्रीय हिंदी दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके करवाए स्लोगन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!