हमेशा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम तथा कानूनी विधि से जाएं विदेश : खन्ना 

by
खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं
होशियारपुर 23 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनने व उनका समाधान करने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि आजकल युवा पीढ़ी में विदेश जाने का चलन जोरों पर है। उन्होंने कहा कि आजकल अक्सर सुनने को मिल रहा है कि लोग गैरपंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से या गैरकानूनी विधि को अपनाकर विदेश जाने के लिए भी तैयार रहते हैं जिस कारण उन्हें भारी परेशानियों, आर्थिक नुक्सान तथा कई केसों में तो जान से भी हाथ धोना पड़ता है।
खन्ना ने खुले दरबार में उपस्थित लोगों जो कि विदेशों में फंसे अपने सदस्यों को भारत वापिस सकुशल लाने हेतु प्रार्थना पत्र लेकर आये थे, की व्यथा सुनते हुए लोगों से अपील की कि हमेशा सरकार से पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से और कानूनी विधि अनुसार ही विदेश जाएं ताकि विदेशों में हमारे बच्चे या परिजन सकुशल रोजगार कर सकें और उनके माता पिता एवं परिवार यहाँ भारत में चिंता मुक्त रहें। इस मौके लोगों ने प्रदेश सरकार के विभागों में पेश आ रही परेशानियों, विदेशों में फंसे लोगों को भारत सरकार की मदद से सकुशल भारत वापिस बुलाने और अन्य समस्याओं को खन्ना के समक्ष रखा जिन्हे खन्ना ने केंद्र सरकार की मदद से हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर खन्ना के साथ ऐडवोकेट ऐस.पी. राणा भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी ने हिमाचल में किया टॉप, पिता चलाते हैं छोटी से दुकान

12वीं में प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, टॉपर्स में 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि सोमवार को 12वीं कक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार

गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा...
article-image
पंजाब

वोटर हैल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं वोट संबंधी विवरणः जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 26 मार्चः      भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नागरिकों व वोटरों की सुविधआ के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्स चलाई गई हैं, जिनके इस्तेमाल से लोग अपनी वोट व इससे संबंधित अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!