हरजीत कौर का कातिल गया पकड़ा : तलाक लिया फिर की दूसरी शादी

by

 जालंधर : जालंधर तलाकशुदा महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जालंधर ग्रामीण की लोहियां पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है।

महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ हत्या में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान दलबीर सिंह के तौर पर हुई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन सरबजीत राय और डीएसपी शाहकोट उकार सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह की टीम ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लेते हुए यह सफलता हासिल की।

जानकारी के मुताबिक मामला गुरु नानक कॉलोनी, लोहियां निवासी हरजीत कौर की हत्या से जुड़ा है। 14 जुलाई 2025 को हरजीत कौर घर से कपड़े सिलवाने निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई। अगले दिन उसका शव लोहियां-मक्खू जीटी रोड के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे, और पास में ही उसका स्कूटी भी पड़ी मिली थी। जांच में पता चला कि मृतका तलाकशुदा थी और उसकी दूसरी शादी फिरोजपुर निवासी कुलविंदर सिंह से हुई थी, जो विदेश (इटली) में नौकरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में यह हत्या हुई।

पुलिस को छानबीन में पता चला कि हरजीत कौर का दलबीर सिंह नामक युवक के साथ पुराना संबंध था। हत्या से पहले वह दलबीर पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर दलबीर सिंह ने उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। आरोपी दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी योजना के तहत की गई थी, और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडी गोलीकांड : 41 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ!

एएम नाथ । मंडी :हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पुलघराट में हुए ढाबा गोलीकांड में पुलिस अब तक खाली हाथ है. ढाबा मालिक के आरोपों के बाद पांच मिनट में घटना स्थल पर...
article-image
पंजाब

स्पैशल बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रैडक्रास सोसायटी का अनूठा प्रयास : 8 स्पैशल बच्चों को ढाई महीने ट्रेनिंग के बाद सौंपी गई कैंटीन

होशियारपुर, 21 दिसंबर :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए शुरु किए गए एक अनूठे प्रोजैक्ट ‘विंग्स’ का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब

Death Threats at Guru Ravidas

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.12 : A delegation from the Guru Ravidas Sadhu Sampradaya Society (Regd.) Punjab, led by president Sant Baba Nirmal Dass Babejore and general secretary Sant Inder Dass Sekhe, met Senior Superintendent of Police...
article-image
पंजाब

हेरोइन के साथ पकड़ा गया सिपाही : श्रीनगर में तैनात है लुधियाना का बिक्रमजीत

श्रीनगर में पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव भनोहड़ को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। सेना के सिपाही की नशा...
Translate »
error: Content is protected !!