हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए विधानसभा बनाने हेतु चंडीगढ़ में जमीन अलॉट हो : भगवंत मान

by

चंडीगढ़ :
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार को अपील है कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए भी अपनी विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में जमीन अलॉट की जाए।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ही हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ में जमीन अलॉट करने की सहमति दी है। हरियाणा सरकार को आईटी पार्क के समीप जमीन मिल सकती है। राजस्थान में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं मीटिंग के दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री से सहमति मिल गई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लंबे समय से मांग है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को अलग-अलग किया जाए। इसके लिए भी केंद्र सरकार चंडीगढ़ में जमीन उपलब्ध कराए। हालांकि हाईकोर्ट पर मान को उनके विरोधी पहले भी घेर चुके हैं। इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री को लेटर लिखा था। जिसमें अप्रैल महीने में जजों की कांफ्रैंस का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने न्यू चंडीगढ़ में अलग हाईकोर्ट मांगा है। न्यू चंडीगढ़ पंजाब के अधीन आता है। इसका पता चलते ही विरोधियों ने मान को घेरकर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि आज मान ने जमीन चंडीगढ़ में मांगी तो इससे विरोधियों को भी जवाब मिल गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में रावलपिंडी के पास महिंद्रा पिकअप अनियत्रिंत होकर नहर में गिरी एक नाबालिग की मौत , उसकी माँ गंभीर घायल

गढ़शंकर:  गांव रावलपिंडी के पास बिस्त दोआब नहर में आगे आवारा पशु के आने से बेकाबू होकर महिंद्रा पिकअप नहर में जा गिरी जिससे एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि उसकी मां को...
पंजाब

नंबरदार की देर रात तेजधार हथियारों से हत्या : नंबरदार नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे

जालंधर : पुलिस थाना सदर के तहत आते गांव लखनपाल में नशा तस्करों ने गांव के नंबरदार राम गोपाल शर्मा पर देर रात तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साए लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर के छात्रों ने गाँव जहानखेलां के वासियों को एच.आई.वी. एड्स तथा नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार और सचिव श्री. आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के...
Translate »
error: Content is protected !!