हरियाणा मुख्यमंत्री ने हिमाचल को भेजे 5 करोड़ रूपए की राहत राशि

by

एएम नाथ। शिमला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सक्सू को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया कि भारी वर्षा से उत्पन्न हुई कठिन परिस्थितियों में हरियाणा सरकार एवं प्रदेश की जनता पूरी संवेदना से लोगों को शीघ्रतिशीघ्र सरकारी सहायता पहुंचाने के आपके प्रयासों के साथ खड़ी है।

संकट की इस घड़ी में हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 करोड़ रूपए की राशि आपके राहत कोष में मैंने आज RTGS से भिजवा दी है। यदि किसी भी तरह की राहत सामग्री या सहायता की आवश्यकता हो तो आपके मुख्य सचिव निःसंकोच हमारे मुख्य सचिव को बता दें। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमारे प्रदेश की ओर से तुरंत ऐसी तमाम सामग्री आपके यहां भिजवा दी जाएगी।
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक ने बताया कि पंचकूला, अम्बाला व आसपास के क्षेत्र के दानी महापुरूषों ने यह सामग्री एकत्र करके हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते कल के कर कमलों द्वारा राहत राशि प्रेषित की थी। इस सामग्री में 186 क्विंटल चावल, 153 क्विंटल आटा, 20 क्विंटल नमक, 65 क्विंटल चीनी, 20 क्विंटल दाल, 25 किलो हल्दी, 750 किलो मसाले, 2400 लीटर खाने का तेल, 50 किलो चाय पत्ती, 1000 तिरपाले, 1021 कम्बल, 1500 गद्दे, 2600 साबून, 1200 पैकेट बिस्किट, 650 सैनेटरी पैड, बर्तन, टूथपेस्ट, पानी, मैगी, ओट्स व अन्य खुदरा सामान इस प्रकार 10 ट्रक सामग्री पंचकूला भाजपा कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर चम्बा के लिए रवाना की गई थी। इस सामग्री को चम्बा जिला के प्रभावित परिवारों में आवश्यकतानुसार वितरित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वायु गुणवत्ता के मुद्दे को लोकसभा में गंभीरता से उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से स्पष्ट योजना की मांग की

वायु गुणवत्ता के मुद्दे को लोकसभा में गंभीरता से उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से स्पष्ट योजना की मांग क नई दिल्ली/चंडीगढ़, 9 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर उन्हें कुछ हुआ तो भुगतना पड़ेगा अंजाम – डल्लेवाल 23 दिनों से आमरण अनशन पर : सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार को क्यों चेताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब सरकार को साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए राज्य की पूरी मशीनरी...
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के दाखिले के लिए 31 अक्टूबर तक करें आनलाइन आवेदन

विद्यार्थी वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी 2024 को होगी दाखिले के लिए चुनाव परीक्षा होशियारपुर, 25 अक्टूबर: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर...
Translate »
error: Content is protected !!