हरियाणा में विधान सभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का किया फैसला : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर दिया एलान

by

पंजाब के पड़ोसी राज्‍य हरियाणा में अब कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। भाजपा शासित हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।  पंजा‍ब के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भगवंत मान ने गुरुवार को एक बार फिर दोहाराया कि आम हरियाणा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें विपक्षी इंडिया अलायंस में शामिल आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जहां दिल्‍ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेल दम पर लोकसभा चुनाव लड़ी और 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद दो सप्‍ताह पहले जलांधर पश्चिम उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा था और उसमें जीत हासिल की थी।  वहीं अब दिल्‍ली और पंजाब के बाद हरियाणा जहां पर सत्‍ता पर काबिज होने का सपना आम आदमी पार्टी संजोए बैठी है वहां पर अकेले दम पर आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

क्‍यों आम आदमी पार्टी ने लिया ये निर्णय :  लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के साथ अपना गठबंधन खत्म कर दिया है। दोनों पार्टियों ने पहले विपक्ष के इंडिया गठबंधन के तहत कई राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए हाथ मिलाया था लेकिन दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों में होने वाले चुनावों में ये दोनों पार्टियां एक दूसरे से प्रतिद्वंद्वी के तौर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हरियाणा में कांग्रेस को उम्मीद है कि वह लोकसभा चुनाव में अपने मजबूत प्रदर्शन को बरकरार रखेगी। पार्टी ने दस में से पांच सीटें जीतीं, जिससे भाजपा के नतीजों पर काफी असर पड़ा। केजरीवाल की आप पार्टी राज्य में तीसरे स्थान पर रही। इसलिए उसने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम इंटरनैशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम इंटरनैशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया उनके द्वारा वैदिक वास्तु पर पिछले बीस वर्षों से ज्यादा समय में बिना...
article-image
पंजाब

दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

अजनाला :  गांव तलवंडी भगवा में मेले में भेजने से रोकने पर दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, विशालदीप सिंह और हरप्रीत सिंह दोस्त हैं...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.सी.ए. विश्वविद्यालय के छात्रों ने नासिक में आयोजित एक सेमिनार में शोध पत्र किए प्रस्तुत

गढ़शंकर ।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीसीए के विद्यार्थियों ने जेडीसी में भाग लिया। बायोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च नासिक...
article-image
पंजाब

हवाई फायरिंग – पूर्व सरपंच की पार्टी में : आरोपी के खिलाफ केस दर्ज घटना का वीडियो वायरल

मुक्तसर :  मुक्तसर में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी के दौरान एक व्यक्ति हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। उक्त व्यक्ति ने तीन हवाई फायर किए हैं। ...
Translate »
error: Content is protected !!