हरोली पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार : कर्मचारी ने चुराई थी 5.50 लाख की स्टील मोल्ड, 10,000 रुपये नकदी भी थी गायब

by

हरोली : गोंदपुर जयचंद स्थित एक फैक्टरी डायनेमिक विल्डिग कान्सेप्ट कंपनी से मशीनें और नकदी चुराने वाले सुपरवाइजर को पुलिस ने (जगराओं) लुधियाना से हरोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अवनीश निवासी गांव माधोपुर डाकघर व थाना तितरो तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कंपनी के कर्मचारी ने ही चोरी कर सामान बेचा दिया था।
9 अप्रैल को फैक्टरी मालिक गुरचरण सिंह देओल ने शिकायत दर्ज करवाई कि अवनीश बतौर सुपरवाइजर फैक्टरी में काम करता है। उसके पास ही मशीनरी का जिम्मा है। उसे गुरजीत कुमार ऑपरेटर ने सूचना दी कि फैक्टरी से एक स्टील मोल्ड चोरी हो गया है। स्टील मोल्ड की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये है। इसके साथ 10,000 रुपये नकदी भी गायब थी। घटना के बाद से अवनीश भी गायब चल रहा था और फोन भी बंद था। उन्होंने अवनीश पर चोरी का शक जाहिर किया। पुलिस अब आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर रिकवरी करने की तैयारी मे है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने आरोपी को गिरफतार करने की पुष्टी की है । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चोरो पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है व आम जनता का सहयोग भी हरोली पुलिस को लगातार मिल रहा है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया सस्पेंड : अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

एएम नाथ । सिरमौर ।  छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्टडी वीज़ा पर पति-पत्नी और परिवार के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका: कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि पति-पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका है। जिन स्टूडेंट्स ने अपनी डिग्री पूरी कर ली है लेकिन 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित, जल्द होगा शिलान्यास,नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से बनेंगे चिल्ड्रन पार्क: बाली

नगरोटा , 27 जुलाई :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष, केबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे ताकि बच्चों को खेलने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नोगली में स्नातक पाठ्यक्रमों का किया शुभारम्भ

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया बल एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!