हरोली में 10 लाभार्थियों को 6.08 लाख रुपये के चेक उप मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को किए वितरित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकार को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान 10 जरूरतमंद लाभार्थियों को कुल 6.08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संकट की घड़ी में सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और यह सहायता उसी सोच का हिस्सा है।
*जनसमस्याओं का मौके पर किया समाधान*
इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।
*हरोली अस्पताल में आंखों की जांच की अत्याधुनिक सुविधा, स्लिट लैम्प मशीन स्थापित*
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली अस्पताल की नेत्र ओपीडी में 3.90 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्लिट लैम्प मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के लगने से अब क्षेत्रीय लोगों को नेत्र संबंधी रोगों की अधिक सटीक जांच और बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
*विकास कार्यों को नई रफ्तार*
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए पुलों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। चंदपुर खड्ड पर 3.87 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है। पंडोगा-त्युड़ी पुल तथा हरोली खड्ड पर बौ-स्ट्रिंग पुल समेत तीन प्रमुख पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले झलेड़ा-घालुवाल पुल की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और इसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, कांगड़ पंचायत के उप प्रधान गणेश कौशल, सलोह पंचायत के पूर्व प्रधान मधु धीमान व विनोद बिट्टू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा, शशि थरूर , नितिन गडकरी… भारत के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली :  क्या शशि थरूर भारत के अगले उपराष्ट्रपति बनेंगे? जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद अटकलों का दौर लगातार जारी है। इस पद को लेकर अलग-अलग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन में कामयाब बनने की शिक्षा देता है गुरूः सत्ती शिक्षक दिवस पर सतपाल सिंह सत्ती ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

ऊना: 5 सितंबर – शिक्षक दिवस भारत के पहले उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु का स्थान माता-पिता, भगवान सबसे ऊपर है। हमें जन्म माता-पिता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

181 शिकायतों और मांगों का : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया समाधान : व्यवस्था परिवर्तन से अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक योजनाओं का पहुंचाया जा रहा लाभ–कुलदीप सिंह पठानिया

चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ का हुआ आयोजन 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा,  14 अपंगता प्रमाण पत्र जारी एएम नाथ।  चंबा,(तीसा) 23 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन से हिमाचल बेहाल : अनुराग ठाकुर

 एएम नाथ।  हमीरपुर, 4 सितंबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जारी बयान में कर्मचारियों व पेंशनर्स को सैलरी न मिलने पर रोष जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार के...
Translate »
error: Content is protected !!