हर जिले में खुलेगा सीएम आफिस….यहां लोगो की समस्याओं का समाधान

by

संगरूर : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भगवंत मान अपने हलके धूरी में पहुंचे जहां वह गुरुद्वारा मूलोवाल पहुंचे तथा वहां उन्होंने माथा टेक कर अरदास की तथा परमात्मा का आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने यहां प्रण लिया था कि जब वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह यहां जरुर आएंगे तथा आज पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका है। जिसके बाद
उन्होंने  मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रत्येक वर्ग के लोगों को कहा कि सरकार को थोड़ा समय दें, उनकी प्रत्येक मांग पूरी की जाएगी तथा साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री कार्यालय खोले जाएंगे, जहां लोगों की समस्याओं का हल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जरुरी नहीं है कि मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ जाना पड़े। उन्होंने कहा कि वहां नोडल अधिकारी तैनात होंगे तथा यदि कोई अपनी मांग लेकर आएगा तो सारा काम डिजिटल तरीके से किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन योजना प्राप्ति हेतु लगाए जा रहे संगरूर मोर्चे के लिए किया  लामबंद

गढ़शंकर, 10 सितंबर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब (पीपीपीएफ) की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए 1 अक्तूबर से...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद श्री मनीष तिवारी ने रामदरबार में सीसीटीवी कैमरे लगाने का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 6 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी ने रामदरबार में निवासियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 56 क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाने...
article-image
पंजाब

तहसील स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम : एसडीएम हरबंस सिंह ने वोटरों को शपथ दिलाई

गढ़शंकर,  24 जनवरी: आज स्थानीय रैड क्रास भवन गढ़शंकर में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह के नेतृत्व में तहसील स्तरीय 15वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इसमौके आयोजित समारोह में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस...
article-image
पंजाब

थाने का मुंशी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार : चौकी प्रभारी व मुंशी निलंबित

चंडीगढ़, 09 जुलाई  । पंजाब के सीमावर्ती जिला फाजिल्का के पुलिस थाने में तैनात एक मुंशी को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फाजिल्का जिला के जलालाबाद क्षेत्र में इस कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!