हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 अक्टूबर तक एनएचएआई को आवश्यक भूमि का कब्जा सौंपने का दिया निर्देश

by

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की विभिन्न पायलट परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि का कब्जा 15 अक्टूबर तक एनएचएआई के ठेकेदारों को सौंप दे।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में एनएचएआई की आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त भूमि का हस्तांतरण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एनएचएआई को 15 अक्टूबर से पहले एक अनुपालन हलफनामा दाखिल करना होगा, जिसमें अधिग्रहित भूमि के खाली और भार रहित कब्जे की पुष्टि की जाएगी। यह हलफनामा 16 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करना अनिवार्य होगा।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित भूमि को ठेकेदारों को सौंप दिए जाने के बाद परियोजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। कोर्ट ने परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने की बात भी कही है। पंजाब के डीजीपी और संबंधित एसएसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परियोजनाओं की नियमित प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यायमूर्ति सुरेश ठाकुर और न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी की खंडपीठ ने एनएचएआई की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिका में एनएचएआई ने दलील दी कि राज्य में पायलट परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन धनराशि आवंटन में देरी के कारण भूमि अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। इस कारण प्राधिकरण समय पर परियोजनाएं पूरी नहीं कर पा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यू चंडीगढ़ की तरह बनेगा न्यू चंगर : केवल सिंह पठानिया

बोले उपमुख्य सचेतक, प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे उपमुख्य सचेतक एएम नाथ। (लंज) शाहपुर ।  प्रदेश सरकार ने प्रदेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर साल ब्लड कैंसर के 1.17 लाख नए मामले सामने आने की संभावना रहती है: डॉ. जतिन सरीन

होशियारपुर : बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक  नॉन इनवेसिव तकनीक है जिसमें क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त स्टेम कोशिकाओं को स्वस्थ स्टेम कोशिकाओं से बदल दिया जाता है। यह जटिल प्रक्रिया भारत में बहुत कम अस्पतालों में की जाती है, भले ही भारत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के संबंध में एमसीएमसी से राजनीतिक विज्ञापनों की प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य – DC अनुपम कश्यप

शिमला 19 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्य अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामूहिक प्रयासों से ऊना को विकास में अग्रणी जिला बनाने पर जोर…ग्रामीण विकास कार्य समयबद्ध पूरा करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत चल रहे सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया...
Translate »
error: Content is protected !!