हाईकोर्ट में बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला की जमानत पर सुनवाई दौरान सरकार को फटकार

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सरकार हाईकोर्ट में सिंगला से रिकवरी और सीधे पैसे मांगने के सबूत पेश नहीं कर सकी। डॉ. विजय सिंगला की जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को समय दिया था। उस वक्त भी सरकारी वकील इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं थे कि वह जमानत का विरोध करते हैं या नहीं। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकारी वकील ने और समय मांगा है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सिंगला हेल्थ मिनिस्टर बने थे। हालांकि अचानक सीएम भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। उन पर आरोप लगे कि सेहत विभाग के हर काम में उन्होंने 1 प्रतिशत कमीशन मांगा था। हालांकि सिंगला का तर्क है कि उनसे न तो कोई रिकवरी हुई और न ही उन्होंने किसी से कोई पैसा मांगा है। वह जांच के लिए अपन वॉयस सैंपल भी दे चुके हैं। सीएम मान ने सिंगला के पैसे मांगने की रिकॉर्डिंग होने और उनके गलती कबूलने का दावा किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिकारी देवी मंदिर में दर्शन गए 9 लोग जंगल में फंसे : एसडीआरएफ ने सभी को सुरक्षित निकाला

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित शिकारी देवी मंदिर में दर्शन करने गए 9 लोग जंगल में फंस गए। इनमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे। पुलिस और...
article-image
पंजाब

अपनी मातृभाषा को भूलने वाली कौमें हमेशा गुलाम बनी रहती: प्रो. संधू वरयाणवी

गढ़शंकर : अपनी मातृभाषा को भूलने वाली कौमें हमेशा गुलाम बनी रहती हैं। यह शब्द प्रो. संधू वरयाणवी ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल धमाई में छात्रों एवं विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बूथ स्तर पर लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही कर रहे निपटारा : विधायक डॉ. जनक राज पहुंचे पांगी दौरे पर, किलाड़ में भव्य स्वागत

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज इन दिनों पांगी घाटी के दौरे पर हैं। क्षेत्र में पहुंचते ही किलाड़ मुख्यालय पर भाजपा पांगी मंडल द्वारा उनका भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!