हाकिंज प्रैशर कुकर कंपनी में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 अप्रैल को: जिला रोजगार अधिकारी

by

10वीं पास होना या आई.टी.आई पास नौजवान लिखित परीक्षा में ले सकते हैं भाग
होशियारपुर, 28 मार्च:
जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में हाकिंज प्रैशर कुकर कंपनी में भर्ती के लिए 5 अप्रैल को लिखित परीक्षा ली जा रही है।  इस संबंधी जिला रोजगार अधिकारी श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि  हाकिंज प्रैशर कूकर्ज  कंपनी मटीरियल हैंडलर्स की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना या आई.टी.आई पास होना जरुरी है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 10 वीं पास के लिए अधिक से अधिक 24 वर्ष व आई.टी.आई पास के लिए अधिक से  अधिक 27 वर्ष होनी चाहिए।  इसके अलावा उम्मीदवार के पास रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी होना जरुरी है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हाकिंज प्रैशर कूकर्ज कंपनी होशियारपुर में ही लिया जाएगा। इस लिखित परीक्षा के लिए उपरोक्त योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक डी.बी.ई.ई. आनलाइन मोबाइल एप पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्‍कूलों में एडमीशन के लिए पंजाब सरकार ने बदले नियम और शर्ते : 3 साल तक का बच्चा नर्सरी में और 4 साल तक का बच्चा एल.के.जी में

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने छोटे बच्‍चों की पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने बच्‍चों के एडमीशन को लकर अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने आदेश...
article-image
पंजाब

चुनाव के दौरान शानदार सेवाएं निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

होशियारपुर : विधान सभा चुनाव-2022 के दौरान विधान सभा क्षेत्र-41 उड़मुड़ में चुनाव प्रक्रिया में शानदार भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाओं के लिए रिटर्निंग अधिकारी-कम- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह...
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पठानकोट : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पठानकोट में सक्रिय संगठित अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...
article-image
पंजाब

बेअदबियां करने वाले दोषियों को 23 मार्च तक पकड़ा न गया तो अड्डा सतनौर में किया जाएगा चक्का जाम

गढ़शंकर :  गत दिनीं गढ़शंकर के गांव पदराणा में हुई शंकर भगवान की मूर्ति की बेअदबी तथा गांव बडेसरों में मूर्ति चोरी की घटना केबाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!