हाटी को मिला ST का दर्जा, कैबिनेट की मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी : दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेगा आधुनिक शिक्षण संस्थान : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
मंत्री-विधायक ‘सरकार गांव के द्वार’
एएम नाथ। शिमला :   नए साल के पहले दिन आज प्रदेश सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने पर मुहर लग गई है।  कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। कैबिनेट में सरकार ने दिव्यांग बच्चों के लिए आधुनिक संस्थान खोलने का भी निर्णय लिया है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस कांफ्रेंस दौरान कहा ने केंद्र से क्लैरिफिकेशन मांगी गई थी। केंद्र की क्लैरिफिकेशन के बाद कैबिनेट ने प्रदेश में हाटी को एसटी दर्जा देने की मंजूरी दे दी है।
इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं तीन जनवरी को नाहन जाकर लोगों को एसटी कानून के बारे में बताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए अब तक स्टैंडर्ड का कोई कालेज नहीं है।
सरकार ने पहले ही दिव्यांग बच्चो को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट घोषित किया है। इसे देखते हुए कैबिनेट ने साल के पहले दिन ऐसे दिव्यांग बच्चों के लिए योजना लाने का फैसला लिया है जो आने वाले समय में धरातल पर नजर आएगा।
दिव्यांग बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए अच्छी शिक्षा देने के लिए शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे जहां एक जगह ही स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई करवाई जा सके।
उन्हों ने कहा कि जिन युवाओं के पास ग्रामीण इलाकों में तीन बीघा जमीन है। वह अपनी जमीन पर सोलर प्रोजेक्ट लगा सकता है 100 किलोवाट के प्रोजेक्ट के लिए युवाओं को मात्र 4 लाख रुपए सिक्योरिटी जमा करानी होगी। इसकी इक्विटी सरकार देगी।
प्रोजेक्ट लगने के बाद युवाओं को कम से कम कम 20 हजार रुपए प्रत्येक माह सरकार देगी। सालाना 2.40 लाख रुपए सरकार से मिलेगा। यह राशि 25 साल तक मिलती रहेगी।
सीएम सुक्खू ने बताया कि 8 जनवरी से ‘सरकार गांव के द्वार’ पर कार्यक्रम शुरू करेगी। जिसमे सभी मंत्री, कांग्रेस विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव जाकर सरकार के कामों को जनता के बीच रखेंगे।
उन्होंने कहा कि 8 जनवरी से 12 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेंगे। विधायक और पार्टी प्रत्याशी रोजाना दो-दो पंचायतों में जाएंगे और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर व हमीरपुर जिला के 332 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टैस्ट

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन आज बिलासपुर जिला की भराड़ी, श्री नैना देवी, बिलासपुर सदर व नमहोल तहसीलों तथा हमीरपुर जिला की सुजानपुर टीरा व बड़सर तहसीलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 सितंबर तक हिमाचल में बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज….ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों में भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

सुजानपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुजानपुर विकास खंड के 123 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों की धूम रही। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण….राहत व पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने आज शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगला, टापूंन, कुपाहडा, खज्जियार, रठियार, बकतपुर, बसौधन और कोलका में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और...
Translate »
error: Content is protected !!