हादसा- किन्नौर के पांगी नाला में सतलुज में समाई कार, एक घायल 2 लापता

by

 

एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला में पांगी नाला एनएच-05 पर एक वाहन इनोवा गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी मे 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से एक घायल अवस्था में मिला है जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे है। हादसा आज दोपहर बाद का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रिकांगपियो मंडल में पवारी से थोड़ा आगे पांगी नाला के समीप गाड़ी सड़क से सीधा सतलुज नदी में जा गिरी है। वाहन सतलुज मे उल्टा पड़ा नजर आ रहा है जबकि टायर वगैरा बहाव में बह गए हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी पर्यटक तमिलनाडु के है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, QRT व बचाव दल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में लगा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग, चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीति आयोग से ओएसडी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने किया अतिथि व्याख्यान

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के करिअर मार्गदर्शन, परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्नातक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 परीक्षा केंद्रों में 3173 विद्यार्थी देंगे एचपी अलाइड सर्विस : रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक सिंगल सैशन में होगी परीक्षा

रोहित भदसाली। ऊना, 7 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं परीक्षा 2023 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उपायुक्त ऊना जनित लाल ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की भर्तियों पर उठ रहे सवालों का जवाब दे सरकार : जयराम ठाकुर

भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!