हार के बाद विक्रमादित्य सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘मैं नहीं लड़ना चाहता था : मंडी संसदीय क्षेत्र में जो जनमत मिला, उसका वह तहदिल से स्वागत

by

एएम नाथ।  मंडी  : मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी कंगना रनौत  ने कांग्रेस प्रत्याशी और सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त दे दी। विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत के बीच वोट का फासला 74755 का है। बड़ी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत कोज जीत की बधाई दी है।

साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को भरपूर सहयोग दिया। इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि 34 साल की उम्र में 4.50 लाख वोट हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भविष्य का वोट बैंक है।

मैं नहीं लड़ना चाहता था लोकसभा चुनाव :  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे चैलेंज की तरह स्वीकार किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह चुनाव के दौरान भी लगातार इस बात को कहते रहे कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे।।उन्होंने टिकट के लिए भी अप्लाई नहीं किया था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र में जो जनमत मिला है, उसका वह तहदिल से स्वागत करते हैं।

बीजेपी ने की ध्रुवीकरण की कोशिश : विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। इसका जवाब जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिया। भाजपा तो अयोध्या की सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मुखौटा उतारकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का मुखौटा पहन लेना चाहिए।

दरअसल, विक्रमादित्य सिंह नरेंद्र मोदी को अपनी छवि भी हार्डकोर की जगह सॉफ्ट बनाने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एग्रेसिव छवि भी भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित हुई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट : विद्यार्थियों से डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया के सदुपयोग का किया आह्वान

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित किया गया समारोह हमीरपुर 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हमीरपुर खंड के...
हिमाचल प्रदेश

खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3,000 मासिक , कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6,000 रूपये मासिक : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

ऊना, 14 जुलाई – जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से दो वर्ष के कार्यकाल हेतु एक-एक युवा/युवती का चयन युवा स्वयंसेवी के रूप में किया जाएगा। इस बारे जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

DGP हिमाचल को प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने लिखा पत्र

मोहाली । पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में बांटा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता का ज्ञान

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी जिला चंबा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “डिजिटली शिक्षित चंबा, सुरक्षित चंबा” अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता पर एक जागरूकता कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!