हिंदी अध्यापकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित 

by
 गढ़शंकर, 13 नवंबर : पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक नोडल अधिकारी-कम-प्रिंसिपल सीमा बुद्धि राजा के नेतृत्व में स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में ब्लॉक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों में हिंदी पढ़ाने वाले शिक्षकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। बीआरसी अनुपम शर्मा, राम सरूप तथा हरपाल सिंह के सहयोग से तथा बीएम हिंदी ब्लाक गढ़शंकर-1 से मैडम नरेंद्र कौर तथा गढ़शंकर-2 से पूजा रानी तथा रण बहादुर सिंह ने हिंदी पढ़ाने वाले अध्यापकों को हिंदी शिक्षण को प्रभावित बनाने की विभाग की नीतियों तथा प्रणाली के बारे में अवगत कराते शिक्षा प्रणाली 2020, प्रश्न पत्र की रूपरेखा, सीईपी की परीक्षा, कविता पठन तथा गद्य पठन को मनोरंजक व प्रभावशाली ढंग के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस कार्यशाला में गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के समूह स्कूलों में हिंदी पढ़ाने वाले अध्यापकों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट ने BCCI को लेकर लगा बैन हटाया : सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

एएम नाथ। नई दिल्ली : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लेकर लगे बैन को हटा दिया है। ये बैन 2017 में लगाया...
article-image
पंजाब

रेप का आरोपी आप विधायक पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार : कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा  को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें पटियाला की अदालत में पेश किया गया,...
article-image
पंजाब

घबरा गई है आप, इन धमकियों से नहीं डरते…मजीठिया की गिरफ्तारी पर भड़के सुखबीर बादल

अमृतसर। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल बिक्रम सिंह मजीठिया की हिरासत पर शिअद प्रधान सुखबीर बादल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी पूरी ताकत से बिक्रम सिंह मजीठिया के...
Translate »
error: Content is protected !!