हिंदू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी करने वाले पास्टर पर कार्रवाई की मांग

by

नवांशहर। समुह हिंदू जत्थेबंदियों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर एक पास्टर द्वारा की गई गलत टिप्पणी के विरोध में एडीसी नवांशहर गुरलीन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नवांशहर, श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर, सनातन धर्म मंच व श्री गुरु रविदास सैना के सदस्यों शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक पास्टर की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें वह सनातन धर्म के देवी-देवताओं संबंधी गलत भाषा का प्रयोग कर रहा है तथा आम लोगों में हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत पैदा कर रहा है। वह जिस भाषा का प्रयोग कर रहा है उससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार चाहती है कि पंजाब में अमन शांति बनी रहे तो इस पास्टर की पहचान कर उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पंजाब में इस पास्टर के अगले सभी प्रोग्राम रद्द करवाए जाएं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हिंदू समाज को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी पंजाब सरकार व प्रशासन की होगी। मौके पर ललित ओहरी, संदीप ठाकुर, दिलवर सिंह, दीपक कुमार, राज कुमार, गुरदीप सिंह, युवराज कुमार, प्रिंस प्रकाश, राजन शर्मा, शशीपाल, अनिल सहगल, योगेश कुमार, परमजीत थिंद, अजय कुमार, रिशु कुमार, प्रदीप कुमार, साहिल, दिवांशु, अजय, चेतराम, राजीव, दलविंदर पाल, रजिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से हथियार व नशीले पदार्थों समेत तस्कर को दबोचा

चंडीगढ़, 10 नवंबर । बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर स्थित अमृतसर व फाजिल्का सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाकर एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से हथियार व नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।...
article-image
पंजाब

तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभारंभ किया : पंजाब सरकार की तरफ से एक साल में लगभग 50 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी

संगरूर :श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब में आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुभारंभ किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर...
Translate »
error: Content is protected !!