हिमाचल कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा का पद से इस्तीफा : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से उन्होंने भेंट कर कॉपी दी त्यागपत्र संबंधित

by

एएम नाथ।   शिमला :   हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राणा ने लिखित इस्तीफा पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को सौंपा है। उन्होंने इस विषय में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा की है।   वह इस पद पर पांच साल से कार्यरत थे। अभिषेक ने अपने इस्तीफे में सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष के तौर पर बढ़ी हुई व्यस्तता को वजह बताया है। विधायक राजेंद्र राणा इस संस्था के संस्थापक हैं। पिछले साल ही अभिषेक को इस संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिषेक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से उन्होंने भेंट करके त्यागपत्र संबंधित कॉपी दी है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक पार्टी के हर कार्य को पूरा करने का प्रयास किया। पार्टी की तरफ से दिए गए इस मौके के लिए वह सदैव आभारी हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी व पार्टी की नीतियों और गतिविधियों से वह जुड़े रहेंगे। भविष्य में पार्टी के जो दिशा-निर्देश होंगे, उन पर कार्य किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड 12वींं रिजल्ट जल्द होगा जारी…… ऐसे कर सकते हैं चेक

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जल्द ही घोषित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बनने वाला है, जहाँ महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव है। राज्य के विधानसभा ने इस संबंध में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

56 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड व 5 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी ….घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही सरकारः सत्ती

सामुदायिक भवन बसदेहड़ा में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले की सत्ती ने की अध्यक्षता ऊना  : आजादी के अमृत महोत्सव ओर आयुष्मान भारत योजना के तहत आज खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
Translate »
error: Content is protected !!