हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

by

चंडीगढ़ :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- पंजाब पुनर्गठन के बाद हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे। जरूरत पड़ी तो हम कानूनी कदम भी उठाएंगे। इस मसले पर वहां के नेताओं से बात की जाएगी। डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब के एक नेता ने कहा कि यह पंजाब व हरियाणा का मसला है, हिमाचल इसे न उठाए, लेकिन पंजाब पुनर्गठन एक्ट में हिमाचल की जनसंख्या, संसाधन और विकास को आधार माना गया है, ऐसे में चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी पर हिमाचल का भी हिस्सा बनता है। जरूरत पड़ी तो राजनीतिक मंच पर इस बात को उठाया जाएगा। अग्निहोत्री से यह सवाल उस वक्त हुआ, जब रविवार को वह चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में आयोजित इलेक्ट्रिकल व्हीकल एक्सपो 2023 में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे थे।
हिमाचल के पक्ष में कोर्ट भी फैसला सुना चुका :
सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर 2011 को फैसला सुनाया था कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है। पूर्व में आई राज्य सरकारें भी अलग-अलग मंच पर चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी पर अपने दावे पेश कर चुकी हैं। पूर्व की जयराम सरकार ने भाखड़ा नंगल पावर प्रोजेक्ट से तैयार होने वाली 7.91% बिजली पर अपना हक जताया था। इस मुद्दे सहित पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान को पानी और बिजली देने की रॉयल्टी के मामले अब सिर्फ बयान और शिगूफे रह गए हैं। कोर्ट तक से फैसले के बाद भी हिमाचल को इसका हक नहीं मिल पाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-छात्र संघ का गठन : अनिल कुमार ठाकुर प्रधान, अमित कुमार उप प्रधान,  दिनेश कुमार सचिव चुने गए

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज 8 अप्रैल 2024 को महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने 3 वर्ष की कारावास की सजा, 25,000 रुपए जुर्माना

एएम नाथ । चंबा । स्पैशल जज चम्बा प्रीति ठाकुर की अदालत ने भटियात की रायपुर पंचायत के चेली गांव के मुकेश कुमार को नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दोषी करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाभी की अवैध संबंधों व मानसिक प्रताड़ना के कारण उसके की भाई ने आत्महत्या : मृतक के भाई और परिजनों ने आरोप लगाते हुए,एसपी से मिलकर कारवाई की लगाई गुहार, पुलिस कर्मी ससपेंड

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सीआरपीएफ जवान ने हरियाणा के पिंजौर में बीती 5 दिसंबर को सीआरपीएफ कैंप में सुंदरनगर के महादेव पंचायत निवासी पंकज (34) आत्महत्या थी। मृतक पंकज 10...
article-image
Uncategorized , पंजाब

मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

चंडीगढ़ : बठिंडा में प्लॉट आवंटन घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत दे दी है। जिससे साफ हो गया के मनप्रीत बादल पर ग्रिफ्तारी की...
Translate »
error: Content is protected !!