हिमाचल परिवहन निगम की बस में नंगल डैम के पास आग लगी, कोई हताहत नहीं

by
नंगल  : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के संधोल से दिल्ली जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में नंगल डैम के पास आग लग गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार, बस के नंगल डैम पहुंचने पर यात्रियों ने टायरों से धुआं निकलता देखा और शोर मचाया, जिसके बाद बस चालक सलीम मोहम्मद ने तुरंत वाहन रोक यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि इसके बाद लोगों ने नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) भवन स्थित अग्निशमन कार्यालय को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्स चोरी कर रही लग्जरी बसों पर शिकंजा, 2.69 लाख रुपए जुर्माना वसूला : आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच

ऊना :  बिना टैक्स व अन्य नियमों की अवेहलना करने वाले बस ऑपरेटरों तथा अन्य मालवाहक गाड़ियों पर परिवहन विभाग ऊना ने शिकंजा कसा है। बीती रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत – कई घायल : मणिकर्ण में तेज हवा से गाड़ियों पर गिरा पेड़

रोहित जसवाल।  कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को लैंडस्लाइड की वजह से गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से उसकी चपेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल में 8 लाख से निर्मित रास्ते का किया सत्ती ने किया लोकार्पण, 19 लाभार्थियों को वितरित कीं कबड्डी की किटें

ऊना 5 मार्च – छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ग्राम पंचायत बीनेवाल में छह लाख से निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 19 पात्र लाभार्थियों को कबड्डी...
Translate »
error: Content is protected !!