हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश : वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें

by

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश सामने आया है जिसमें साफ कहा गया है कि खाकी वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें। ऐसा करते हुए पाए जाने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस विभाग के आदेश को लेकर हड़कंप मच गया है।  पुलिसकर्मियों के बीच इस आदेश को लेकर चर्चा हो रही है।  वही जनता ने इस आदेश का स्‍वागत किया है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों को अपनी रील्‍स और वीडियो बनाने का चस्‍का लग गया है। इस तरह के वीडियो को लेकर शिकायत मिली थी. शिकायत कर्ता ने कहा था कि पुलिस की वर्दी का सम्‍मान बनाए रखना चाहिए। कुछ लोग इस वर्दी में मॉडलिंग पोज देने, बॉलीवुड समेत अन्‍य गानों पर थिरकते हुए वीडियो अपलोड कर रहे हैं. इस पर रोक लगनी चाहिए।

खाकी वर्दी वाली सोशल मीडिया पोस्‍ट पर रहेगी नजर, सख्‍त कार्रवाई के निर्देश :  सोशल मीडिया पर इन दिनों पुलिस वालों को भी रील बनाने का चस्का लग गया है और इसका नशा इस कदर है कि वो खाकी-वर्दी पहनकर डांस कर रहे हैं या फिर स्टंट कर रहे हैं, जिसको लेकर कई बार लोगों ने नाराजगी भी जताई।  वहीं कई राज्य सरकारों ने ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई भी की. इस बीच राजस्थान पुलिस ने अपने राज्यों की पुलिस को रील बनाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। साथ ही दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम भी दिया है।

धर्मशाला के अभिषेक ने की थी ईमेल से शिकायत :   धर्मशाला के रहने वाले अभिषेक गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी में रील डालने पर विरोध किया था।  उन्‍होंने अपनी शिकायती ईमेल के माध्यम से मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार से की।  अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि पुलिस की वर्दी हमारे लिए सम्मान है और इस तरह रील्‍स बनाकर मॉडलिंग, गानों पर थिरकना खाकी वर्दी का अपमान है। अगर किसी में अपना टैलेंट है तो वह बिना वर्दी के अपनी रील बना सकते है।

आदेश का विरोध करने पर, रील्‍सय या वीडियो पोस्‍ट नहीं करने के आदेश
इस आदेश के तहत अब पुलिस वाले रील और वीडियो नहीं बनाएंगे। लेकिन ऐसा होता है तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  उन्‍होंने कहा कि आदेश में सारी बातें स्‍पष्‍ट हैं और ऐसी उम्‍मीद है कि पुलिस कर्मी इसका पालन करेंगे। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पुलिस विभाग भी नजर रखेगा और अगर कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो उस पर विभागीय कार्रवाई होगी। आदेश में कहा गया है कि विभाग की अनुशासन और मर्यादाओं का पालन करते हुए हर पुलिसकर्मियों को अपना काम करना है।  सभी अफसर अपने-अपने पुलिस जवानों को इस बारे में पूरी जानकारी देंगे और जवान इस आदेश का पालन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में किया पौधारोपण : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ऊना :5 अगस्तः जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने आज जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का भव्य आगाज : बिलासपुर को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर किया जाएगा विकसित – राजेश धर्माणी

बिलासपुर, 21 नवम्बर: गोविंद सागर झील के लुहणू मैदान के समीप आयोजित तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का आज भव्य शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी ने किया अंशदान

हमीरपुर 07 दिसंबर :   सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!