हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन : कुलदीप कुमार बने पहले अध्यक्ष

by

शिमला। हिमाचल  की सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप कुमार  को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले दिग्विजय मल्होत्रा को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव आशीष सिंहमार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

कुलदीप कुमार कौन हैं  :    कुलदीप कुमार  वीरभद्र सरकार में राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। सरकार में प्रतिनिधित्व करने के अलावा कुलदीप कुमार संगठन में भी काम कर चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले भी सरकार और संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष कुलदीप कुमार चार बार के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से शुरू की थी और फिर गगरेट सीट से विधायक रहे हैं।

स्वर्गीय वीरभद्र सरकार में उद्योग मंत्री और राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। एक बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी इन्होंने निभाई है। एक बार वह राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद वह नाराज भी थे, लेकिन अब सुक्खू सरकार ने उन्हें अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करके उनकी नाराजगी दूर कर दी है। सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग का शिमला स्थित कार्यालय ऊना तबदील कर दिया है। ऐसे में अब आयोग का कामकाज ऊना से ही चलेगा।

जल्द होगी अन्य बोर्ड-निगमों की ताजपोशी :   अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद अब सार्वजनिक उपक्रमों में शीघ्र ही नियुक्तियां होने की संभावना बढ़ गई है। ऊना को प्रतिनिधित्व मिलने के बाद निगम व बोर्डों में नियुक्तियों के लिए कांग्रेस के नेता लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।  वहीं, जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिन बाद दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। ऐसे में निगम-बोर्डों में नेताओं की नियुक्तियों के संबंध में कांग्रेस नेताओं के नाम पर चर्चा हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटाखों की दुकाने लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य – एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान

ऊना 2 नवम्बर – दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

153544 बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक -DC राघव शर्मा

ऊना, 15 नवम्बर – राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर 29 नवंबर को जिला ऊना के 153544 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। 1 से 19 वर्ष तक की आयु के इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद विक्रमादित्य ने की अधिकारियों के साथ बैठक

प्रदेश भर के विकासात्मक कार्यों का लिया जायजाएएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सुक्खू सरकार में लोक निर्माण के साथ-साथ शहरी विकास विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेहरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा से ही विकास का आधार – किशोरी लाल

बैजनाथ, 8 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे...
Translate »
error: Content is protected !!