हिमाचल बजट 2024-25: सदन में हंगामा, अली खड्ड योजना पर विपक्ष का वाकआउट

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। दरअसल, प्रश्नकाल के बाद अर्की की अली खड्ड योजना पर विपक्ष ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर सारा काम रोक चर्चा की मांग उठाई। इस दौरान स्पीकर ने चर्चा की अनुमति नहीं दी, जिस पर भाजपा विधायक दल ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। हुआ यूं कि भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने नियम 62 में चर्चा मांगी थी।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस तरह से मामला न उठाने के लिए रोका, तो विधायक रणधीर ने कहा कि यहां मामला नहीं, उठाएंगे तो कहां उठाएंगे। विधायक ने कहा कि अली खड्ड विवाद को लेकर जब वह आंदोलनकारियों से बात करने जा रहे थे, तो डीएसपी ने रोका और लाठीचार्ज किया और उन्हें खुद भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि हाइड्रोलॉजिस्ट की रिपोर्ट के बिना ही इतनी बड़ी योजना बनाई जा रही है। गर्मियों में पानी की दिक्कतें आती हैं। योजनाएं बंद हो जाती हैं। इस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मामला है। ठेकेदार अपनी मर्जी से काम कर रहा होगा, वे नहीं चाहते कि क्षेत्र के लोगों के बीच तनाव हो। स्पीकर ने कहा कि इस मामले को शुक्रवार को लगाया जाएगा। इस पर भाजपा सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की। विपक्ष इस पर चर्चा के लिए अड़ा रहा और सदन से वाकआउट कर गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोद भराई रस्म के साथ सम्पन्न हुआ पोषण पखवाड़ा : कुपोषण के खात्मे के प्रति रहे जागरूक और जीवनशैली में संतुलित आहार करें शामिल : राकेश चौधरी 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल ने पोषण के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार पर दिया बल एएम नाथ। चम्बा  :   पोषण पखवाड़ा 2024 का समापन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म के साथ किया गया। कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी – चुनावी वर्ष में प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम पिछली जयराम सरकार ने किया था : सीएम सुक्खू

 एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। वेतन तथा पेंशन को पहली तारीख की बजाय क्रमशः...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के लिए मसीहा बनकर उभरे मुख्यमंत्री सुक्खू : नरदेव कंवर

आपदा आने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने परिवार के मुखिया की भूमिका बखूबी निभाई तलवाड़ा (राकेश शर्मा) कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस नें हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मचारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को...
Translate »
error: Content is protected !!