हिमाचल में झूठी गारंटियां देकर जनादेश हथियाने वाले किस मुंह से चलाएंगे वोट चोरी अभियान : जयराम ठाकुर

by

हिमाचल अब हिमाचल के लोगों से आंखें मिलाते भी कतराते है

राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 10 झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने वाले वाले कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री वोट चोरी का अभियान चला रहें हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह नेता किस मुंह से इस तरीके का अभियान चला सकते हैं। अपनी ही दी हुई गारंटियों से सड़क से लेकर सदन तक में मुकर जाने वाले नेता हिमाचल के लोगों से कैसे नजर मिलाएंगे। प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं को सड़क–चौराहे पर रोक–रोक कर 10 गारंटियों का हिसाब मांग रही है। जिसका कोई जवाब न तो प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास है और न ही मंत्रियों तथा विधायकों के। जिस पार्टी ने पहले कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी की गारंटी देकर हिमाचल की सत्ता हथियाई हो और सत्ता में आने के बाद डेढ़ लाख से ज्यादा पद एक साथ समाप्त कर दिए हों तथा 15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया हो, वह जनता के बीच कैसे जाएगी और उनका सामना कैसे करेगी?
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वही मंत्री और नेता हैं जिन्होंने भगवान की झूठी कसमें खा कर, अपने आला नेताओं का हवाला देकर प्रदेश के लोगों को झूठी गारंटियां दी थी। आज उन गारंटियों के बारे में कहने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री सरेआम अपनी कही बातें नकार चुके हैं। विकास के नाम पर सिर्फ मित्रों और अपने परिवार जनों का विकास हो रहा है और प्रदेश की जनता छोटी से छोटी सुविधाओं के लिए तरस रही है। आपदा की वजह से जिन लोगों ने अपने घर, बगीचे, पशुशालाएं, दुकानें खोई हैं उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। मैंने प्रदेश के कोने-कोने में जाकर देखा कि बहुत सारे लोगों को फौरी राहत भी नहीं मिल पाई है। दूर–दराज की सड़कें तो दूर मुख्य मार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं। लोगों की सब्जियां, सेब, अन्य उत्पाद खेतों में सड़ गए। सरकार की तरफ से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सरकार के मंत्री और विधायक इसलिए भी लोगों के पास नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनके हाथ में कोई ताकत मुख्यमंत्री ने छोड़ी नहीं है। दूसरे प्रदेश की जनता उनसे आपदा राहत के साथ-साथ पूर्व में किए गए वादे और चुनाव के समय दी गई गारंटियों का हिसाब मांगती है। जिसका जवाब सरकार के लोगों के पास नहीं है। इसीलिए मंत्री और कांग्रेस के विधायक प्रदेश के आम आदमियों से कन्नी काटते फिर रहे हैं और प्रदेश के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं कि किसी बहाने से सामना हो जाए।
नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। महात्मा गांधी की जयंती हमें सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हमें उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर मंत्र की याद दिलाती है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से दशहरा और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सदी पूर्व राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के विचार को लेकर स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज जन-जन में देशभक्ति की अलख जगाई है। शिक्षा, संस्कार, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन, गांवों के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहा है। संघ ने न केवल भारत को जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के सभी स्वयंसेवकों को उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए कोटि-कोटि नमन कर उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर के साथ अपने आधिकारिक निवास पर दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कल उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संभाला कार्यभार

जिला हमीरपुर की पांचवीं महिला उपायुक्त हैं वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी एएम नाथ। हमीरपुर : जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2016 बैच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमने जा रहे हो तो साथ लेकर जाए कूड़ा बैग : हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए कचरा बैग अनिवार्य करने की चल रही तैयारी

एएम नाथ।शिमला : हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे से मुक्त करने के लिए पर्यटन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अमल करना शुरू कर दिया है। विभाग जल्द ही दूसरे राज्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण ,राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: शांडिल

लुथान (कांगड़ा) 27 जुलाई। राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के...
Translate »
error: Content is protected !!