हिमाचल में भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में सांसद और विधायक – प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों में जसवां परागपुर से विधायक विक्रम ठाकुर सहित 4 विधायक और 3 सांसद

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव आखिरी चरण में हैं और अब पार्टी जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों में जसवां परागपुर से विधायक विक्रम ठाकुर, बिलासपुर सदर से विधायक त्रिलोक जम्वाल, सुलाह से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, ऊना के विधायक व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार व इंदु गोस्वामी और लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज भी दौड़ में हैं।
विधायकों में त्रिलोक जम्वाल को इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दरअसल वे लंबे समय से भाजपा संगठन के साथ जुड़े हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी माने जाते हैं। जम्वाल नड्डा के गृह विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर सदर का प्रतिनिधित्व करते हैं और पहली बार विधायक बने हैं।  यदि पार्टी महिला नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है तो इंदु गोस्वामी इस दौड़ में सबसे आगे होंगी। वह कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र से हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीबी मानी जाती हैं। कांगड़ा हिमाचल का सबसे बड़ा और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सुलाह के विधायक विपिन परमार को भी इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विधायक सतपाल सत्ती का नाम भी चर्चा में है। उन्होंने 2012 से 2020 तक लगातार तीन कार्यकालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण चुनावी उपलब्धियां हासिल की हैं।  इसके अलावा पूर्व उद्योग मंत्री और जसवां-प्रागपुर से विधायक बिक्रम सिंह के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। भाजपा अगर अनुसूचित जाति वर्ग से अध्यक्ष बनाती है तो राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार सबसे मजबूत दावेदार हैं।   वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को दोबारा मौका मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि उनके नेतृत्व में भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें जीतीं लेकिन हाल के विधानसभा उपचुनावों में पार्टी को नौ में से केवल तीन सीटों पर जीत मिली। बिंदल ने अप्रैल 2023 से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था।
बहरहाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करेगा। हिमाचल में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।
बता दें कि प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। राज्य में भाजपा के 30 मंडलों और एक जिला में अध्यक्ष का चुनाव ही बचा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर महिला कांग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद को आगे बढ़ाए हाथ : विधायक केवल सिंह के माध्यम से एक लाख सीएम राहत कोष को भेजा

सुक्खू सरकार और संगठन मिलकर प्रभावितों के पुनर्वास में करेंगे मदद: पठानिया धर्मशाला, 06 अगस्त। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए शाहपुर महिला कांग्रेस ने अपने हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। रविवार को महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख्खू दुआरा हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक भाषण देना प्रदेश के लिए गौरव का क्षण: दीपक शर्मा

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक भाषण दिया। उन्होंने अपने मुख्य संबोधन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना से संवरेगा युवाओं का भविष्य: बाली

पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये का ऋण प्रदान करने की सुविधा धर्मशाला 17 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार ने पात्र हिमाचली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं पर की चोट

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में वीरवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचालित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
Translate »
error: Content is protected !!