हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर की टोकरियां लिए विपक्षी सदस्यों ने सदन के बाहर खूब नारेबाजी की और 2 रु. किलो गोबर की बोली लगाई। पिछले दो दिनों से विपक्ष सत्ता पक्ष को गारंटियों की याद दिला रहा है।
लोगों का गोबर 1 साल में सूख गया है: बोले जयराम :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के किसानों से दो रुपए किलो गोबर खरीदने की बात कही थी लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने अभी तक इस गारंटी को पूरा नहीं किया है और लोगों का गोबर 1 साल में सूख गया है जिसे लेकर वे आज विधानसभा पहुंचे हैं।
सीएम सुक्खू को गोबर की टोकरियां सौंपी जाएगी और पूछा जाएगा की गोबर खरीदने की गारंटी कब पूरी होगी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों को गुमराह किया और झूठी गारंटियां जनता को दी लेकिन विपक्ष इन गारंटियों को भूलने नहीं देगा। विपक्ष एक-एक करके सभी गारंटियों को लेकर सरकार से सवाल पूछेगा।
स्टोन क्रशर से जुड़े प्रश्न को लेकर पहले नोकझोंक फिर वॉकआउट :   हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष में स्टोन क्रशर से जुड़े प्रश्न को लेकर तीखी-नोकझोंक हुई। सुलह से BJP विधायक विपिन सिंह परमार और देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने स्टोन क्रशर को लेकर सवाल पूछा था। इस मामले में सीएम सुखविंदर सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कई बार आमने-सामने आए। स्टोन क्रशर से जुड़े सवाल पर सीएम सुक्खू के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में किए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास

एएम नाथ। मण्डी, 19 फरवरी :    सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विद्युत विभाग के भवन विद्युत अनुभाग जयदेवी...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज में करवाचौथ पर मेहँदी मुकाबले का आयोजन 

होशियारपुर : 20 अक्टूबर :  बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों द्वारा संचालित बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ गल्र्ज कालेज जेजों में ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में करवाचौथ के उपलक्ष्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत की आशंका, कार में मिला शव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे की लत जानलेवा बनती जा रही है और यह खतरा युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 28 नए बच्चों को लाभान्वित करने को प्रदान की स्वीकृति

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन-पोषण देखभाल...
Translate »
error: Content is protected !!