हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में सैलरी से पहले पेंशन : शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ऐतिहासिक घोषणा

by

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पेंशनर्स सम्मान एवम सवांद कार्यक्रम आयोजित

कहा, अब दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मान और संवेदना की एक नई इबारत लिख दी है।
धर्मशाला में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने न केवल पेंशनर्स के लंबे संघर्ष और योगदान को सराहा, बल्कि एक ऐसी घोषणा की जिसने हॉल में मौजूद हर शख्स को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट कहा,
बोर्ड में अब सबसे पहले पेंशनर्स को पेंशन दी जाएगी, भले ही वर्तमान कर्मचारियों की सैलरी उसके बाद जारी हो।
पुरानी यादों का सम्मान, नई व्यवस्था का संकल्प
​समारोह के दौरान अध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा कि बोर्ड की आज जो भी उपलब्धियां हैं, वे इन समर्पित हाथों के अथक परिश्रम और ईमानदारी की नींव पर खड़ी हैं। उन्होंने पेंशनर्स को बोर्ड का जीवित इतिहास करार देते हुए कहा कि बोर्ड अपने गुरुओं और पूर्व सहयोगियों के ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकता। यह आयोजन महज एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन बुजुर्गों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने शिक्षा की नींव मजबूत की।

—————————
तकनीक से थमेगा फाइलों का चक्कर
​पेंशनर्स को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों की धूल न फांकनी पड़े, इसके लिए बोर्ड अब हाई-टेक होने जा रहा है। डॉ. शर्मा ने बताया कि एक ऐसी डिजिटल प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे पेंशनर्स घर बैठे अपनी शिकायतों और फाइल की स्थिति जान सकेंगे। पेंशन, मेडिकल बिल और अन्य प्रशासनिक कार्यों के निपटारे के लिए एक समयबद्ध और पारदर्शी सिस्टम बनाया जा रहा है, ताकि बुजुर्गों को अनावश्यक विलंब और असुविधा का सामना न करना पड़े।
———————-
संवाद का सिलसिला रहेगा जारी
​सिर्फ एक बार का सम्मान नहीं, बल्कि अब पेंशनर्स और बोर्ड प्रबंधन के बीच सीधा संवाद नियमित रूप से होगा। अध्यक्ष ने सभी पूर्व कर्मियों को खुला निमंत्रण दिया कि वे अपने सुझाव और अनुभव बोर्ड के साथ साझा करें, ताकि वर्तमान व्यवस्था को अधिक मानवीय और उत्तरदायी बनाया जा सके। समारोह के अंत में प्रदेश भर से आए पेंशनर्स को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर डॉ. विशाल शर्मा, कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील शर्मा, पेंशनर कल्याण संघ के प्रधान सुरिंदर चौधरी, बोर्ड के अधिकारीगण व प्रदेश के भिन्न भिन्न स्थानों से पहुँचे सेवानिवृत्त पेंशनर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

धर्मशाला, 7 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अराजकता की स्थिति, 2 महीने से बंद है ट्रेजरी: जयराम ठाकुर

 सरकार से अपने पैसे नहीं पा रहे हैं लोग, अनिवार्य सेवाओं पर भी पढ़ रहा है असर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाओं के सैंपल फेल : संक्रमण, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों की कमजोरी, बुखार, अल्सर और खांसी की दवाओं के सैंपल हुए फेल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं। मई माह में ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में संक्रमण, उच्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन साल में बिना इंटरव्यू नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, निर्देश जारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार में पिछले तीन वर्षों के दौरान बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!