हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के ट्रेनी करेगे भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड (बीबीएमबी) में अप्रिंटिंसशिप

by

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ से अपना आईटीआई कोर्स पास कर चुके ट्रेनियों को मिलेगा अब बीबीएमबी नंगल में अप्रिंटिंसशिप करने का मौका। आईटीआई की प्रधानाचार्या ई. अन्नया जोशी ने वताया कि हिम गौरव से आई टी आई कोर्स पास कर चुके इलैक्ट्रीशियन , फिटर, इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक व वैल्डर ट्रेड के ट्रेनियों को बीबीएमबी नंगल में एक बर्ष के लिए अप्रिंटिसशिप करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होने वताया कि इन ट्रेडों में मैरिट के आधार पर ही ट्रेनियों का चयन किया जाएगा। चयनित ट्रेनियों को भारत सरकार द्वारा जारी हिदायतों के मुताविक स्टाईफण्ड भी देय होगा। उन्होने वताया कि सभी आवदेन 30 जून से पहले पहले बीबीएमबी नंगल के कार्यलय में पहुंच जाने चाहिए इसके वाद प्राप्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा आवेदन के साथ आवदेक को शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र को स्वंय तस्दीक कर आवेदन के साथ संलग्न करना होगा और अगर कोई ट्रेनी आरक्षित श्रेणी में आवेदन करना चाहता है तो वे उस श्रेणी से सम्बन्धित प्रमाण पत्र जो कि सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो जैसे अनुसूचित जाति , अनुसूचित जन जाति , दिव्यांग , भूतपूर्व सैनिंक, अथवा खेल कूद प्रतियोगिता के प्रमाण पत्रों को स्वंय तस्दीक करके आवदेन के साथ संल्गन करें। इसके ईलावा अगर कोई ट्रेनी विस्तष्त जानकारी लेना चाहता है तो वह किसी भी कार्य दिवस पर हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के कार्यलय में आकर सम्पर्क कर सकता हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न : भयंकर गर्मी के दौरान लोगों ने उत्साह पूर्वक किया मतदान

गढ़शंकर 1 जून – 2024 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आनंदपुर साहिब के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने गढ़शंकर के 1 लाख बहतर हजार एक सौ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा महिला विशेषज्ञ डाक्टर का सपना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने किया साकार : 45 लाख रुपये के ऋण और सब्सिडी से स्थापित की अत्याधुनिक सी.वी.सी.टी. मशीन

हमीरपुर 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जहां कई युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं पहले से ही अपना व्यवसाय कर रहे कई युवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 करोड़ रुपये के हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव में पांच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने पर बल दे रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

पालमपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पालमपुर में आयोजित उत्तर भारत के पहले हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव के समापन समारोह में चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब

श्री राम नवमी के अवसर पर माता चिंतपूर्णी मंदिर गढ़शंकर में किया कंजक पूजन

गढ़शंकर, 6 अप्रैल :  पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम नवमी का त्यौहार माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड गढ़शंकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में...
Translate »
error: Content is protected !!