हेरोइन तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सेना के जवान सहित छह गिरफ्तार

by

फ़रीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सेना का जवान और एक बर्खास्त कर्मचारी शामिल हैं।

जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह के संपर्क पाकिस्तान में बैठे तस्करों से हैं, जो ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में भेजते थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे तस्करी के कारोबार का संचालन जेल में बंद एक आरोपी कर रहा था।

हेरोइन, हथियार और वाहन की बरामदगी

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 4.8 किलो हेरोइन, 30 हजार रुपये की ड्रग मनी, एक .30 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक थार और एक एक्सयूवी-500 गाड़ी को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर, डिंपल रानी, रमणदीप कौर, सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा, अमृतपाल सिंह उर्फ अभिजोत और जर्नैल सिंह उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। इनमें से अमरदीप सिंह बर्खास्त पुलिसकर्मी है, जबकि जर्नैल सिंह सेना का जवान है जो छुट्टी पर अपने घर आया था।

नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तारी

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि 20-21 फरवरी की रात सीआईए स्टाफ ने ग्रीन एवेन्यू रोड पर एक संदिग्ध थार गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। इस चेकिंग के दौरान 1 किलो 8 ग्राम हेरोइन और 30 हजार रुपये बरामद हुए, जिसके बाद चार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह खेप अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर ने उन्हें दी थी, जिसके लिए 2 लाख 60 हजार रुपये का लेन-देन हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अमरदीप और डिंपल रानी को गांव गोलेआणा सेम नाला के पास पकड़ा। उनकी गाड़ी की तलाशी में 3 किलो 796 ग्राम हेरोइन और हथियार मिले।

जेल में छापेमारी और मोबाइल फोन की बरामदगी

जेल से इस गिरोह के संचालन के सुराग मिलने के बाद फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह के अनुसार, विभिन्न बैरकों की जांच की गई, जिसमें छह मोबाइल फोन बरामद हुए। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद हवालातियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में पटियाला निवासी मनजीत सिंह, मोगा निवासी गुरभिंदर सिंह, अमृतसर निवासी कुलबीर सिंह और तरनतारन निवासी गुरमनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घोटालों के लिए पंथ को ढाल बना रहे अकाली दल और SGPC: भगवंत मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और शिरोमणि अकाली दल पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन श्री अकाल तख़्त साहिब और पूरे पंथ...
article-image
पंजाब

महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर का लंदन से क्या है कनेक्शन? !! …घर पर मिली महंगी घड़ियां, परफ्यूम और पर्स

चंडीगढ़ । ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान एसएसपी अमनीत कोंडल खुद आरोपी महिला पुलिस कर्मी से पूछताछ कर रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आधी रात को लड़कियों को मिलने के लिए बुलाता था : एसोसिएट प्रोफेसर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने एसोसिएट प्रोफेसर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर देर रात तक मैसेज...
article-image
पंजाब

संपत्ति छिपाई थी प्रियंका गांधी ने : वायनाड में अवैध घोषित हो जीत… भाजपा नेता की याचिका पर कांग्रेस सांसद को कोर्ट का नोटिस

वायनाड :   वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का कनेक्शन वायनाड जीत से जुड़ा है। दरअसल, उपचुनाव में उनको टक्कर देने वाली बीजेपी...
Translate »
error: Content is protected !!