हैंड ग्रेनेड बरामद : बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी ….स्कॉर्पियो में घूम रहे पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

जगराओं :  सिधवां बेट इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने स्कॉर्पियो में घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जो एक पुलिसकर्मी की पगड़ी को छूकर निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी के पांव में गोली मारी।
एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के मुताबिक सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग स्कॉर्पियो में गांव जंडी के कच्चे रास्ते पर घूम रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी की और वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी के डंडे से गाड़ी का शीशा टूटने के बाद वाहन पेड़ से टकरा गया। आरोपी अजमद मसीह ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग की।
गोली पुलिसकर्मी बलविंदर सिंह की पगड़ी को छूकर निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजमद घायल हो गया। अन्य चार आरोपियों की पहचान बलराज सिंह, अर्जुन सिंह, मनप्रीत सिंह और साजन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है, जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा नष्ट किया जाएगा। आरोपियों से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिये अपनी गाड़ी के आगे की नंबर प्लेट उतार रखी थी। वहीं गाड़ी के पीछे वाले नंबर पर मिट्टी लगा रखी थी ताकि पुलिस को चकमा देकर फरार होने पर पुलिस उन्हें ढूंढ ना सके। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि आरोपी इस क्षेत्र में क्या करने आए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाई डुबकी

एएम नाथ। चम्बा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर...
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूम रहे लोगों को बांटे मास्क और मास्क ना पहनने वाले कई युवाओं का कोविड टेस्ट करवाया

गढ़शंकर । कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के लिए गढ़शंकर पुलिस द्वारा एसएचओ इकबाल सिंह...
article-image
पंजाब

एक ही दिन में दो एनकाउंटर : पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जालंधर :  जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर हुए जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में सुबह यमुनानगर से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

धीयां दी लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में आयोजन

गढ़शंकर l स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के कुशल नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!