हैकथॉन/साइबर क्राइम चैलेंज के लिए इंस्पैक्टर विक्रांत बौंसरा का चयन

by

10 शार्टलिस्ट में बौंसरा हिमाचल प्रदेश से एकमात्र पुलिस आफिसर
ऊना : सी.सी.टी.एन.एस. हैकथॉन एंड साइबर क्राइम चैलेंज 2022 के लिए पूरे देश से 10 जवानों को शार्टलिस्ट किया है। जिनमें हिमाचल प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह (पी.टी.सी.) में तैनात इंस्पैक्टर व कंप्यूटर एंड साइबर लैब इंचार्ज विक्रांत बौंसरा शामिल हैं। इसमें वह हिमाचल प्रदेश में एकमात्र पुलिस आफिसर हैं। जिसके लिए पी.टी.सी. डरोह और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपने आफिशियल पेज पर उन्हें बधाई दी है।
ऊना जिले के गांव देहलां के रहने वाले विक्रांत 2008 में सब इंस्पैक्टर भर्ती हुए थे। इंस्पैक्टर विक्रांत को 2020 में डी.जी.पी. डिस्क एवं 2021 में यूनियन होम मिनिस्टर मैडल फॉर एक्सीलैंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।
2016 से पी.टी.सी. डरोह में तैनात इंस्पैक्टर विक्रांत बौसरा पटियाला से बी.टैक. कैमिकल करने के बाद सब इंस्पैक्टर भर्ती हुए थे। वह भवारना में बतौर एस.एच.ओ. भी सेवाएं दे चुके हैं।
साइबर क्राइम की अच्छी समझ रखने वाले इंस्पैक्टर बौंसरा की खास बात है कि बेसिक आफ साइबर क्राइम इन्वैस्टीगेशन पुस्तक के को-आर्थर भी हैं, साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग कालेज की किताब इन्वैस्टीगेशन मैन्यूल पर भी काम कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव स्वागत योग्य, लोक सभा अध्यक्ष महोदय को बधाई : जयराम ठाकुर

अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को जेल बना देना लोकतंत्र का काला अध्याय एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा देने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने न्यायालय का किया धन्यवाद 

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित नानावटी कमिशन की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुरंत करवाई से मिली अपराधी को सजा – पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

पायल: 26 जुलाई : हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 दिन बाद फिर महिला की मौत : अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे- रास्ते में उसकी सांसे चलने लगी :जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

हमीरपुर :   उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। जिसका इलाज पंजाब के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों ने परिजनों...
Translate »
error: Content is protected !!