हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान

by

पटियाला: राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने कथित तौर पर अपने भाई और भाभी से झगड़े के बाद पंजाब के भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिता की शिकायत पर भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुमनदीप के पिता जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए की पढ़ाई कर रही थी।

वह अपने बेटे विक्रमजीत सिंह और उसकी पत्नी पिंकी की ओर से सुमनदीप के साथ दुर्व्यवहार से व्यथित हैं। पुलिस ने कहा कि सुमनदीप के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पिंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सुमनदीप का शव बरामद कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से विशेष संवाद श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, आस्था और अध्यात्म पर गूढ़ विमर्श

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : वृन्दावन के प्रतिष्ठित संत एवं कथा व्यास स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से धर्म, आस्था और अध्यात्म के विविध पहलुओं पर एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में माइनिंग पर लगा एक साल के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध -अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  ऊना जिला में माइनिंग पर...
article-image
पंजाब

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि कार्यालय गढ़शंकर में पराली प्रबंधन पर किसान जागरूकता शिविर का किया आयोजन : पिछले वर्षों में फसल अवशेष न जलाने वाले किसानों को किया सम्मानित

गढ़शंकर। फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान जागरूकता शिविर का डीसी आशिका जैन आईएएस एवं मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर डॉ. दपिंदर सिंह के मार्गदर्शन तथा कृषि अधिकारी गढ़शंकर डॉ. सुखजिंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

होशियारपुर, 25 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!