होटल के मैनेजर की हत्या मामला : सीआईडी ने 3 होटल कर्मी भी किए गिरफ्तार

by
बनीखेत :   बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या में सीआईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों होटल कर्मचारी हैं। वीरवार को इन दोनों को सीआईडी ने डलहौजी की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
अब तक इस मामले में सीआईडी पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो पुलिस जवान और होटल के तीन कर्मचारी हैं। सीआईडी अपनी जांच पूरी करने के बाद ही मामले का खुलासा करेगी। 31 दिसंबर की रात को बनीखेत के एक निजी होटल में पुलिस जवानों व होटल कर्मियों के बीच झड़प हुई थी। इसमें होटल मैनेजर की मौत हो गई।
पुलिस ने पुलिस के दो जवानों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। लेकिन परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते यह केस सीआईडी को सौंपा गया। सीआईडी ने इस मामले में तीन नई गिरफ्तारियां की हैं। इनमें तीन होटल कर्मी शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय : 10 दिनों के लिए स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाने का भी निर्णय

शिमला 14 जुलाई: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के लिए स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए अनुमति मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान – उपायुक्त अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता चंबा, 6 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों संबंधित विभाग आपसी समन्वयन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते...
Translate »
error: Content is protected !!