होटल में प्रेमी के साथ थी महिला, पुलिस को लेकर पहुंचा पति, छत से कूदकर पत्नी फरार-

by

बागपत :  उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है. महिला को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगेहाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है और उसका पति से अक्सर विवाद होता था. विवाद के निपटारे के लिए एसपी कार्यालय में स्थित महिला सेल की ओर से कई बार पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया. वह महिला सेल से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी. लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो हॉलिडे होटल के नाम से संचालित हो रहा है।

पति ने मौके पर बुलाई पुलिस

महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया. जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गई. महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

“लोक प्रशासन में नेतृत्व और नैतिक शासन की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन एपीजे इंस्टीट्यूट, जालंधर में

जालंधर/ दलजीत अजनोहा : एनजीओ A4C (दसूहा) और एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, जालंधर के संयुक्त तत्वावधान में “लोक प्रशासन में नेतृत्व और नैतिक शासन की भूमिका” विषय पर सेमिनार का...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए तेजी से काम जारी : डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल*

-चब्बेवाल हलके के 21 सरकारी स्कूलों को 82.80 लाख रुपए का फंड जारी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा हलके से आप विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीडियो मुख्यमंत्री के खास मंत्री की,मुख्यमंत्री को देंगे, अगर करवाई नहीं की तो कर दी जाएगी जनतक : बिक्रम मजीठिया

चंड़ीगढ़ : पंजाब में तेजतरार बरिष्ठ अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक पेन-ड्राइव दिखते हुए कहा कि यह...
article-image
पंजाब

एमएसपी पर कानून लाने के लिए प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजे पंजाब सरकार: सांसद मनीष तिवारी

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाए प्रस्ताव; लोकसभा में भी उठाया था मुद्दा रोपड़, 17 फरवरी: किसानों द्वारा केन्द्र सरकार एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के...
Translate »
error: Content is protected !!