होशियारपुर की सीमा के अंदर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क्रफयू : डा. शेना अग्रवाल

by

जिला मजिस्ट्रेट ने दिए जिले में नाइट क्रफयू लगाने के आदेश

क्रफयू के दौरान इमरजेंसी मैडिकल सेवाओं व सामान ढोने वाले वाहनों को रहेगी छूट
होशियारपुर:   जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर डा. शेना अग्रवाल ने जिले में कोविड-19(कोरोना वायरस) के केसों में दोबारा से दिन- प्रतिदिन वृद्धि के मद्देनजर जनहित को ध्यान में रखते हुए कीमती जानों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए फौजदारी संहिता 1973 की धारा 144 व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला होशियारपुर की सीमा के अंदर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क्रफूयू लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नाइट कफ्र्यू के दौरान इमरजेंसी मैडिकल सेवा व सामान ढोने वाहनों जैसे ट्रक आदि को छूट रहेगी।
यह आदेश आज 6 मार्च 2021 से लागू होकर अगले आदेशों तक लागू रहेंगे। जारी आदेशों में जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोविड-19 को पहले ही महांमारी घोषित किया जा चुका है। कोविड-19 महामारी की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार व पंजाब सरकार की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 व एपिडेमिक डिजिज एक्ट 1897 पहले ही इनवोक किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार के करीबी नेताओं में शुमार : गुलाम नबी आजादी ने कांग्रेस से इस्तीफा

पूर्व सीएम रह चुके आजाद कांग्रेस के बागी गुट जी-23 के अहम सदस्य थे नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सिपाही के लिए काल बन गई ससुराल : 23 फरवरी को हुई थी शादी…अब इस हाल में मिली लाश – कांप गए घरवाले

मथुरा के नौहझील के गांव अनरदागढ़ी में नवविवाहित महिला पुलिसकर्मी शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष के लोगों ने...
article-image
पंजाब

निगम मतदान और हाऊस के गठन के बाद पहली मीटिंग में होंगे अहम विचार : नगर निगम कमिशनर आशिका जैन

होशियारपुर : नगर निगम के मतदान और हाऊस के गठन के बाद निगम हाऊस की पहली मीटिंग 19 जुलाई को निगम कंपलैक्स में होगी जिसमें ठेके के आधार पर सफ़ाई सेवकों /सीवरमैनों की भर्ती,...
Translate »
error: Content is protected !!