होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ: सुंदर शाम अरोड़ा

by

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव नंदन में आठ लाख रुपए की लागत से सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सभी योग्य लाभार्थियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है व सरकार की ओर से इस बात का खास ध्यान रखा गया कि कोई भी योग्य लाभार्थी सरकारी सुविधा से वंचित न रहे। वे गांव नंदन में आठ लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव विकास कार्य करवाए गए हैं और आने वाले समय में यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद जाकर सभी कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में किए जा रहे विकास कार्यों के चलते प्रदेश में इसकी एक अलग पहचान बन गई है, जिसका पूरा श्रेय मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जाता है, जिन्होंने होशियारपुर की हर जरु रत को पहल के आधार पर पूरा किया है।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज बनाया जा रहा है, जो कि इलाके के लिए बहुत बड़ी बात है। इसके अलावा गांव बजवाड़ा में सरदार बहादुर अमीं चंद आर्मड फोर्सिज प्रीप्रेटरी इंस्टीट्यूट का निर्माण करवाया जा रहा है, जहां हमारे नौजवान सेना व सश बलों में अधिकारी के तौर पर जाने के लिए प्रशिक्षण हासिल कर पाएंगे।
इस मौके पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक समिति सदस्य किरन मल्ही, सरपंच पवन कुमार, एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग गुरमीत सिंह, नंबरदार सुरिंदर सिंह, दर्शन लाल, अमरनाथ, महिंदर, भूपिंदर(सभी पंच), ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच कमल कुमार, सरपंच तेजिंदर सिंह, मंजीत सिंह, संतोख सिंह, सर्बजीत सिंह साबी, नीलम कुमारी, नवजीत कौर, जोगिंदर कौर, हेमा आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 600 पौधे : उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जुलाई. औैद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते...
article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा, पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

मोगा : मोगा जिले के अंतर्गत आने वाला रणसिंह कलां गांव पराली प्रबंधन में एक आदर्श मॉडल बना है। गांव के किसानों ने पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई है। गुरुवार को केंद्रीय...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा… कार में आग लगने से महिला पुलिसकर्मी और उसकी मां की मौत

संगरूर :  सुलरघराट  में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब पुलिस की महिला कर्मचारी और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!