फ़ेसबुक पर बना मित्र फिर विवाह का वायदा कर मुकरा : महिला की शिकायत पर युवक व उसकी माँ के खिलाफ मामला दर्ज

by

माहिलपुर :   फ़ेसबुक पर बने मित्र प्रदीप सिंह दुआरा शादी से इंकार करने पर प्रदीप सिंह व उसकी माँ कुलविंदर कौर पर दुष्कर्म, साजिश रचने व धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी दोस्ती फ़ेसबुक सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से प्रदीप सिंह पुत्र रत्न सिंह वासी मुखोमजारा के साथ हुई थी और इस बात की सूचना प्रदीप सिंह की मां को होने पर उन्होंने प्रदीप सिंह को घर व जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद प्रदीप सिंह उसके पास पति के रूप में रहने लगा और जल्द शादी कराने की बात कहकर उसके साथ शरीरक संबंध बनाने लगा। उसने आरोप लगाया की इस दौरान उसने उसके विरुद्ध शादी न करने के लिए शिकायत दे दी जिसपर प्रदीप सिंह ने 15 अप्रैल को राजीनामा करते हुए जल्द शादी करने का इकरार किया पर इसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आया और न ही उससे शादी की। उसने बताया कि प्रदीप सिंह अपनी मॅ के पास ही गया और उसकी मॉ कुलविंदर कौर ने यह साजिश रची है। उसने पुलिस से गुहार लगाई की प्रदीप सिंह व उसकी मां कुलविंदर कौर के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। माहिलपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्रदीप सिंह पुत्र रत्न सिंह व कुलविंदर कौर पत्नी रत्न सिंह वासी मुखोमजारा थाना चब्बेवाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. M. Jamil Balli got

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.18 :  Today a meeting of the Punjabi Amateur Body Building Association (Regd.) was held at Aura Gym, Lodhi Club Road, Ludhiana. The office bearers of various district associations of Punjab were present...
article-image
पंजाब

अर्बन एस्टेट में हुई किकेट, टेपबाॅल किकेट अकादमी की शुरूआत : वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी कपूरथला के अध्यक्ष अनुज आनंद की अगुवाई मे स्पोर्ट्स सैमीनार का आयोजन स्पोर्ट्स कम्पलैक्स खालसा कालेज में किया और मुख्य अतिथि के तौर पर युवा खेल भलाई...
article-image
पंजाब

CM भगवंत मान के चंडीगढ़ कैंप ऑफिस पहुंची CBI की टीम : मोहाली और संगरूर में भी पहुंचीं टीमें

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि CBI की टीमें मोहाली और संगरूर...
Translate »
error: Content is protected !!