30 रुपये के पेट्रोल को लेकर विवाद… पैसे मांगने पर पंप कर्मी से मारपीट : सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

by

जालंधर : जालंधर शहर के टीवी टॉवर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने पंप कर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना की पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। खुरला किंगरा के पास गुरनाम गैस लाइन स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी मनीष ने बताया कि तीन युवक बाइक पर आए और 30 रुपये का पेट्रोल डलवाया।

पेट्रोल भरवाने के बाद वे बिना पैसे दिए जाने लगे। जब उनसे भुगतान मांगा गया तो उन्होंने कहा कि पैसे बाद में दे देंगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने पंप कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और डंडों से हमला करने की कोशिश की।  सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में डंडा लेकर हमला करने के लिए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया, लेकिन आरोपी युवक बिना पैसे दिए ही फरार हो गए। घटना के बाद पंप कर्मी ने पंप मालिक को जानकारी दे दी है और पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा स्वास्थ्य मंत्री विवाद में एकतरफा पक्ष उचित नहीं- बसियाला

गढ़शंकर :4 अगस्त : शारीरिक रोगों के इलाज के लिए डॉक्टर सहिबान मनुष्य समाज के लिए परमात्मा का रूप होते हैं। भयानक बीमारियों के माहर डॉक्टर बनना बहुत कठिन भी है। किंतु बाबा फरीद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन की सीट बांकीपुर में प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत : भाजपा का 31 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर हो गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) बांकीपुर से जीत गए हैं। पीके 19 हजार से...
article-image
पंजाब

पंजाब डिमांड रिस्पांस प्रोग्राम के तहत पूरे पंजाब में रोष प्रर्दशन किए जा रहे : पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल ने आज राज्य स्तर पर एक ‘पंजाब मांग रहा जवाब ‘ अभियान शुरू किया।  इसी क्रम में स्थानीय एसडीएम गढ़शंकर  के कार्यालय के समक्ष धरना दिया।  कांग्रेस सरकार को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PU फायरिंग केस में बड़ा खुलासा : छात्र नेता पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवादां पर फायरिंग केस में मुख्य शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस के तार बंबीहा...
Translate »
error: Content is protected !!